गुजरात- “16 मंत्री एकसाथ इस्तीफा देकर बोले – ‘अब कुछ नया करते हैं!'”

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

गुजरात की राजनीति में उस वक्त भूकंप आ गया जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। यह कोई WhatsApp ग्रुप से Left नहीं था, ये था मंत्रीमंडल से Exit — और वो भी पूरे ग्रुप का।

राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा, “कल नई टीम शपथ लेगी।

चुनाव दूर, लेकिन राजनीति पास

गुजरात में अगला विधानसभा चुनाव 2027 के अंत में है, और स्थानीय निकाय चुनाव 2026 की शुरुआत में
लेकिन मंत्रियों का ये एकसाथ इस्तीफा देना… राजनीति की परंपरागत किताब में “कुछ बड़ा पक रहा है” का संकेत देता है।

“जब सब मंत्री एक साथ त्यागपत्र दें, तो समझो… पार्टी को कुछ नया दिखाना है।”

कैबिनेट मंत्री (8):

कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंतसिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, भानुबेन बाबरिया

राज्य मंत्री (8):

हर्ष संघवी, जगदीश पांचाल, पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबड़, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार, कुंवरजी हलपति

यानी पूरी टीम बदल दी गई — जैसे मोबाइल का पुराना बैच डिलीट कर नया अपडेट इंस्टॉल कर रहे हों।

बीजेपी की मजबूत पकड़, फिर भी इतना बड़ा फेरबदल क्यों?

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 156 सीटें जीती थीं, और कांग्रेस के कई विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वर्तमान में भाजपा के पास 162 विधायक हैं।

फिर अचानक ये इस्तीफा क्यों?

“कहानी में ट्विस्ट है, शायद नए चेहरों से ‘Youth Appeal’ लाने की तैयारी है।” या फिर कोई रणनीतिक मूव – Opposition को कन्फ्यूज़, Public को इंप्रेस!

“मंत्री बोले – इस्तीफा नहीं, ये तो पॉलिटिकल इंटरवल है!”

इस पूरे घटनाक्रम को देखकर कुछ एक्सपर्ट्स बोले:

“बीजेपी ने कहा था, Minimum Government, Maximum Governance — शायद अब वो ‘Zero Ministers, Infinite Possibilities’ मोड में हैं।”

नई कैबिनेट कब शपथ लेगी?

कल महात्मा मंदिर, गांधीनगर में नई टीम शपथ लेगी।
कौन चेहरे होंगे?
क्या युवा नेता मिलेंगे मौका?
या फिर रिटर्न ऑफ द ओल्ड गार्ड?

सस्पेंस अभी बना हुआ है।

नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक,”चिराग की सीटों पर नीतीश की लाइटिंग!”

Related posts

Leave a Comment