
सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो 24 कैरेट गोल्ड कुछ समय पहले ₹1,33,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, अब वही ₹1,23,255 पर आ चुका है (MCX के अनुसार)।
मतलब साफ है – गोल्ड पहनने से ज्यादा, उसे पकड़कर रखना भी अब “लक्ज़री रिस्क” हो गया है!
IBJA के अनुसार, दाम ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम हैं, जबकि गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक सोना ₹1,25,620 पर है।
यानी रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹9,000 की गिरावट — निवेशकों के दिल का तापमान भी अब गिरने लगा है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड हुआ फीका
ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड में भी 6% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। हाई था: $4,381.21 प्रति औंस अब है: $4,100 प्रति औंस। ये 2013 के बाद का सबसे बड़ा एक दिन का “Heartbreak” है गोल्ड मार्केट का
सोना-चांदी दोनों ने दिखाया ठंडा तेवर
चांदी भी पीछे नहीं रही। इस महीने की शुरुआत में ₹1.85 लाख प्रति किलो तक पहुंची कीमत अब ₹1.47 लाख पर अटक गई है।
सिर्फ 10 दिन में ₹38,000 की गिरावट — यानी जिसे शादी में चांदी के बर्तन लेने का शौक था, अब वो सोच रहा है “थोड़ा और रुको…”
आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। “Relax करो भाई, 2026 तक सोना ₹2 लाख छूएगा और चांदी ₹2.5 लाख को हाय बोलेगी!”

रेट्स – कैरेट वाइज़ चेक करो!
| कैरेट | प्रति ग्राम (₹) | प्रति 10 ग्राम (₹) | प्रति 100 ग्राम (₹) |
|---|---|---|---|
| 24K | 12,562 | 1,25,620 | 12,56,200 |
| 22K | 11,515 | 1,15,150 | 11,51,500 |
| 18K | 9,422 | 94,220 | 9,42,200 |
(स्रोत: Goodreturns.in)
सोना अब “इमोशनल एसेट” बन गया!
कभी “माँ का गहना” कहा जाने वाला सोना अब “मार्केट का मूड स्विंग” बन गया है। जहाँ एक तरफ कीमतें गिर रही हैं, वहीं ज्वेलर्स की मुस्कान बढ़ रही है!
अगली बार जब कोई कहे “सोनू सोना दे दे”, तो रेट देखकर देना — मूड बदल सकता है!
