“10 में 15 नंबर!” – ट्रंप का वॉर रिपोर्ट कार्ड या दुनिया के लिए Warning Bell?

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों के सामने खड़े होकर Donald Trump ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को 10 में से 15 अंक दे डाले। यह सिर्फ बयान नहीं था, यह पावर प्रोजेक्शन था।

ट्रंप का अंदाज़ हमेशा की तरह theatrical रहा,  “हम उम्मीद से बेहतर कर रहे हैं।” लेकिन सवाल ये है कि क्या युद्ध का स्कोरकार्ड ऐसे बांटा जाता है? Ground reality में मिसाइलें गिरती हैं, markets हिलते हैं और oil prices nervous हो जाते हैं। Rating सिस्टम सिर्फ campaign rally में काम करता है, battlefield में नहीं।

ईरान की मिसाइल ताकत पर वार: Narrative बनाम Reality

पेंटागन का साफ एजेंडा है, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को तोड़ना। ट्रंप का दावा है कि ईरान का missile stockpile तेजी से खत्म हो रहा है।

साथ ही यह खबर भी सामने आई कि अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। यह सिर्फ tactical strike नहीं बल्कि psychological message है “हम जहां चाहें, वहां मार सकते हैं।”

लेकिन ईरान की रणनीति asymmetric warfare पर टिकी रही है। इतिहास गवाह है कि Iran सीधे frontal war से ज्यादा proxy और pressure tactics में माहिर रहा है।

“पागलों के हाथ में न्यूक्लियर नहीं” – डर की राजनीति?

ट्रंप ने साफ कहा कि अगर अमेरिका और Israel पहले हमला न करते तो ईरान बड़ा अटैक कर देता। उनका तर्क सीधा है pre-emptive strike is self-defense.

लेकिन यह वही तर्क है जो इराक युद्ध के समय भी सुनाई दिया था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार दुनिया ज्यादा divided है और सोशल मीडिया की अदालत ज्यादा सक्रिय।

अमेरिकी जनता का मूड: जंग से ज्यादा जॉब्स की चिंता

रॉयटर्स-इप्सोस सर्वे के मुताबिक सिर्फ 25% अमेरिकी नागरिक इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। यानी व्हाइट हाउस का narrative और Main Street America की सोच में gap साफ दिखता है। चुनावी अभियान में ट्रंप ने “No New Wars” का वादा किया था। अब आलोचक पूछ रहे हैं, क्या यह रणनीतिक मजबूरी है या political gamble?

रिजीम चेंज का खेल?

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने संकेत दिया है कि पोस्ट-वॉर प्लान पर चर्चा जारी है। असली सवाल यही है क्या मकसद सिर्फ missile sites खत्म करना है या Tehran में सत्ता संतुलन बदलना? Middle East का इतिहास बताता है कि regime change का खेल quick victory से ज्यादा long-term chaos देता है।

Middle East का भविष्य: 15/10 रणनीति का इम्तिहान

ट्रंप की “15/10” वाली लाइन headline-friendly है, लेकिन ground पर stakes बहुत बड़े हैं। Oil routes, global markets, Israel-Iran tension, और Gulf stability सब दांव पर है। दुनिया फिलहाल देख रही है कि यह confidence calibrated strategy में बदलेगा या escalation spiral में।

पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की हत्या, कांच की चूड़ी ने कर दिया मर्डर एक्सपोज़

Related posts

Leave a Comment