जानें 12 राशियों की किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष (Aries)

आज का दिन करियर और बिज़नेस में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ की पूरी संभावना है। मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा।

वृषभ (Taurus)

भाग्य आज पूरा साथ देगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और नई सफलताएं आपके कदम चूमेंगी। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।

मिथुन (Gemini)

संयम से काम लें, सफलता आपके साथ है। हर फैसले में सतर्कता बरतें और विवादों से दूर रहें। समझदारी से हालात पर काबू पाएंगे।

कर्क (Cancer)

शुभ समाचारों का दिन है। परिवार के साथ समय बिताने या खरीदारी करने का मन बनेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा।

सिंह (Leo)

आपकी वाकपटुता आपको लाभ दिलाएगी। बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होंगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। दूसरों की मदद से सुख मिलेगा।

कन्या (Virgo)

रुके हुए काम आज पूरे होंगे। धन और यश में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च आपको चिंतित कर सकते हैं। बजट बनाकर चलें।

तुला (Libra)

शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। मन अच्छे कामों में लगेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius)

साजिशें नाकाम होंगी और सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है। सोच-समझकर खर्च करें।

मकर (Capricorn)

भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। निवेश से लाभ के संकेत हैं, हालांकि कुछ खर्च अप्रत्याशित हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तरक्की के पूरे योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली और आर्थिक लाभ संभव है।

मीन (Pisces)

आपके प्रयास रंग लाएंगे। नई नौकरी या अवसर मिल सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा और किसी नई रुचि की ओर मन आकर्षित होगा।

Related posts

Leave a Comment