अब “खाओ और पढ़ो” का ज़माना है, सिर्फ “खाओ और सो जाओ” नहीं!

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अगर आप खाने के शौकीन हैं और इंस्टाग्राम पर खाने की रील्स देखकर भूख के साथ करियर की भी चाह रखते हैं, तो IGNOU आपके लिए लाया है एकदम ‘टेस्टी’ ऑफर – फ्री फूड और हेल्थ कोर्सेज़! और हां, फ्री का मतलब पूरी तरह से मुफ्त, जब तक कि आप “सर्टिफिकेट का तड़का” न लगाना चाहें।

कोर्स क्यों है खास?

IGNOU और SWAYAM पोर्टल की साझेदारी में शुरू हुए ये कोर्स 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए खुले हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है 15 सितंबर 2025 और क्लासेज़ नवंबर तक चलेंगी।

मुख्य कोर्सेस की थाली में क्या-क्या है?

1. यू एंड योर फूड (You and Your Food)

समय: 16 सप्ताह | स्तर: सर्टिफिकेट | माध्यम: इंग्लिश

इसमें सिर्फ खाने के बारे में नहीं, बल्कि आप खाने के बारे में क्या सोचते हैं – ये भी शामिल है। मतलब, *“आप क्या खा रहे हैं” से ज़्यादा ज़रूरी है, “खाना आपको खा रहा है या आप उसे?”

2. योर फूड एंड इट्स यूटिलाइजेशन

समय: 16 सप्ताह | स्तर: सर्टिफिकेट | माध्यम: इंग्लिश

इसमें जानिए कि खाना आपके शरीर में कहाँ-कहाँ जाकर अपनी ‘ड्यूटी’ निभा रहा है। क्या वो बस पेट भर रहा है, या जवानी लोटा रहा है?

3. इकोनॉमिक्स ऑफ फूड

समय: 12 सप्ताह | स्तर: सर्टिफिकेट | माध्यम: इंग्लिश

सिर्फ भूख नहीं, बजट भी मायने रखता है! इसमें समझिए कि सरकार कैसे अन्नदाता से लेकर अंडा बेचने वाले तक के लिए पॉलिसी बनाती है।

4. फूड लॉ एंड स्टैंडर्ड्स

समय: 16 सप्ताह | स्तर: डिप्लोमा | माध्यम: इंग्लिश

‘क्या खा रहे हो?’ से पहले जानिए – ‘क्या खाना लीगल है?’ यानी ये कोर्स बताएगा कि ‘डालडा है जालदा या चालाक विज्ञापन का फंडा?’

5. फंडामेंटल्स एंड केमिस्ट्री ऑफ फूड

समय: 12 सप्ताह | स्तर: पोस्ट ग्रेजुएट | माध्यम: इंग्लिश

फूड की केमिस्ट्री यानी खाने का फॉर्मूला। 40 वीडियो में आपको समझाया जाएगा कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लेबल में छिपी ‘सच्चाई’ क्या है।

 कैसे करें नामांकन?

  1. जाएं: swayam.gov.in

  2. रजिस्टर करें

  3. IGNOU को नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में चुनें

  4. कोर्स सर्च करें

  5. Join” बटन दबाएं और ज्ञान की प्लेट में परोस लें हेल्थी करियर

 फीस की बात

  • कोर्स: बिलकुल फ्री

  • अगर सर्टिफिकेट चाहिए: तो थोड़ी सी एग्जाम फीस देनी होगी।

 याद रखने योग्य तिथियां

विवरण तारीख
कोर्स शुरू 15 जुलाई 2025
एनरोलमेंट डेडलाइन 15 सितंबर 2025
कोर्स समाप्ति 15 नवंबर 2025

आखिर में…

फूड इंडस्ट्री अब सिर्फ शेफ या रेस्तरां तक सीमित नहीं है। रिसर्च, पॉलिसी, लॉ, न्यूट्रिशन और केमिस्ट्री के साथ ये करियर बन सकता है “आपकी थाली से सीधे दुनिया तक पहुंचने का रास्ता!”

जानें 12 राशियों की किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत

Related posts

Leave a Comment