भारतीय जनता पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलते ही नितिन नबीन ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देकर साफ संदेश दे दिया— अब फोकस पटना नहीं, पॉलिटिक्स का पावर सेंटर दिल्ली है। BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे बिना देरी स्वीकार कर लिया गया। दो अहम विभाग, अब खाली कुर्सियां मंत्री रहते हुए नितिन नबीन के पास बिहार सरकार के दो बेहद अहम विभाग थे— पथ निर्माण विभाग (Road Construction) नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development…
Read MoreCategory: राजनीति
चार्जशीट पर कोर्ट का ब्रेक, नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इस फैसले को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है। कोर्ट का सीधा सवाल: अपराध ही नहीं, तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे? कोर्ट ने बेहद अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक मूल अपराध (Predicate Offence) की विधिवत एफआईआर दर्ज ही नहीं हुई, तब तक मनी लॉन्ड्रिंग की जांच आगे नहीं बढ़ सकती।अदालत…
Read Moreमनरेगा गया, ‘जी राम जी’ आया! संसद में नामकरण पर महाभारत
लोकसभा में मनरेगा (MGNREGA) की जगह ‘जी राम जी’ बिल पेश होते ही सियासी तापमान अचानक हाई हो गया।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बिल पेश किए जाने के बाद कांग्रेस, टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने इसे लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया।सदन में बहस कम और नारेबाज़ी ज़्यादा दिखी—नतीजा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। प्रियंका गांधी का तीखा हमला: “नाम बदलने की सनक” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर सीधा वार करते हुए कहा कि “हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती।” उन्होंने सवाल…
Read More15 जनवरी को वोट, 16 को फैसला! महाराष्ट्र में शहरी सत्ता की महाभारत
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 जनवरी 2026 को वोटिंग होगी और 16 जनवरी 2026 को नतीजे सामने आ जाएंगे। घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है—यानि अब विकास नहीं, सिर्फ़ वादों का मौसम शुरू। BMC समेत सभी निगमों का चुनाव शेड्यूल मुंबई महानगर पालिका (BMC) सहित सभी 29 निगमों के लिए चुनाव एक साथ होंगे। महत्वपूर्ण तारीखें: नामांकन दाखिल: 23–30 दिसंबर 2025 नामांकन जांच: 31 दिसंबर 2025 नाम वापसी: 2 जनवरी…
Read MoreBihar BJP President: संजय सरावगी बने बिहार भाजपा अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष पद पर बड़ा फैसला लेते हुए दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक यह पद दिलीप कुमार जायसवाल के पास था, लेकिन संगठन ने अब नए चेहरे पर भरोसा जताया है। दरभंगा से पटना तक बढ़ा कद संजय सरावगी को बिहार की राजनीति में मजबूत संगठनकर्ता, ज़मीनी नेता और चुनावी रणनीति समझने वाला चेहरा माना जाता है।दरभंगा जैसे मिथिलांचल के अहम इलाके से आने वाले सरावगी की नियुक्ति को क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से भी अहम माना…
Read MoreBJP HQ में भव्य स्वागत, संदेश साफ- नए बॉस नितिन नबीन
बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद जब नितिन नबीन को नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री बनाया गया, तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि बीजेपी आलाकमान उनके लिए इससे कहीं बड़ा रोल लिख चुका है। रविवार को जैसे ही उन्हें BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, बिहार की राजनीति से सीधा दिल्ली पावर सर्कल में उनकी एंट्री हो गई। BJP HQ में भव्य स्वागत, संदेश साफ दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉटर में नितिन नबीन का जो स्वागत हुआ, वह महज़ औपचारिक नहीं था। यह स्वागत था— भरोसे…
Read More“नारे सड़क पर, हंगामा संसद में! PM मोदी पर बयान से मचा बवाल”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस की एक रैली में कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने का मामला सोमवार को संसद के भीतर तूफान बन गया।सुबह जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष–सत्ता पक्ष के बीच इतना शोर मचा कि दोनों सदन स्थगित करने पड़े।बात सड़क की थी, गूंज संसद तक पहुंच गई। लोकसभा में किरेन रिजिजू का हमला लोकसभा में भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन अपमानजनक भाषा…
Read More“बोस-बसु से बात, भगवा की नई चाल! नितिन नबीन का ईस्ट मिशन”
भारतीय जनता पार्टी अब Hindi Heartland से बाहर निकलकर उन राज्यों में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है, जहां अब तक पार्टी को “outsider” माना जाता रहा है।इस मिशन की कमान सौंपी गई है नितिन नबीन को — और टारगेट है West Bengal, Assam, Tamil Nadu और Kerala। यह सिर्फ चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि social engineering + perception politics का बड़ा प्रयोग है। West Bengal: सबसे कठिन, सबसे अहम मोर्चा बीजेपी की सबसे बड़ी उम्मीदें इस बार पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं। कारण साफ है — TMC…
Read More“खरमास में चुप्पी, मकर में फैसला? नीतीश के बाद कौन—यही सवाल”
बिहार में एनडीए को निर्णायक जनादेश मिले एक महीना बीत चुका है, लेकिन राजनीति अब भी सेटल मोड में नहीं आई है। सरकार बनी, कुर्सियां तय हुईं, मगर राजनीतिक गलियारों में सवाल वही पुराना है—नीतीश के बाद कौन? इत्तेफाक देखिए कि यह सब उस समय हो रहा है, जब हिंदू पंचांग के मुताबिक ‘खरमास’ चल रहा है— यानि शुभ कामों पर ब्रेक, लेकिन राजनीतिक चर्चाओं पर कोई रोक नहीं। दिल्ली मीटिंग से बढ़ी बेचैनी हाल ही में दिल्ली में जेडीयू के दो वरिष्ठ नेताओं की बंद कमरे में हुई बैठक…
Read More“पश्चिम सधल, अब पूर्व में घमासान! BJP ने बदली सियासी चाल”
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी हवा बदलत नजर आ रहल बा। अब लड़ाई ना सिर्फ लखनऊ-दिल्ली के गलियारा में, बल्कि पूर्वांचल के गांव-गली, टोला-मोहल्ला में तय होई। भोजपुरी में कहें त— “अब चुनाव गन्ना बेल्ट से हट के गंगा-घाघरा के माटी में लड़े जाई।” 2022 के बाद BJP का पश्चिमी यूपी फार्मूला 2022 विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी समझ गई कि किसान आंदोलन के बाद पश्चिमी यूपी में नाराजगी आग बन चुकी बा। इहे आग बुझावे खातिर पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चौधरी के…
Read More