22 नवम्बर को होगा “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

ब्लैक आउट मॉकड्रिल” को सफल बनाने में आमजन करें सहयोग:- एडीएम प्रशास

    झाँसी।शासन के निर्देशानुसार जनपद में 22 नवम्बर को ब्लैक आउट मॉकड्रिल के  आयोजित हेतु आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।


    बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” में सहयोग प्रदान करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि  22 नवम्बर 2026 को “ब्लैक आउट मॉकड्रिल शाम 06 बजे से 06 बजकर 10 मिनट” के बीच पुलिस लाइन झांसी में आयोजित किया जायेगा। इस हेतु 22 नवम्बर को सायं 06 बजे से सायं 06 बजकर 10 मिनट तक पुलिस लाइन झांसी के आसपास के क्षेत्र के समस्त औद्यागिक प्रतिष्ठान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, चौराहों, सड़कों, प्रत्येक घरों एवं वाहनों आदि की समस्त प्रकार की लाइट/रोशनी प्रतिबंधित रहेगी तथा वाहनों एवं जनमानस आदि का भी आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


    बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा पुलिस लाइन झांसी के आस-पास के क्षेत्र में निवासरत समस्त सम्मानित जनमानस से अपील की गयी कि “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अनिवार्य रूप से अपना सहयोग प्रदान करें।


   बैठक के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर के राय, प्रभारी चीफ वार्डन डॉ0 शील कुमार कोपरा, आपदा विशेषज्ञ, धीरज पाठक, दिलीप अग्रवाल, अतुल अग्रवाल किल्पन, भूपेन्द्र खत्री, संजय वर्मा, जमाल अब्दुल नासिर, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव,संजय कुमार दुबे, सिया शरण राजपूत, भरतराम, बी०ओ० होमगार्डस, सुमित गौड़ प्रभारी सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा, एवं अन्य वार्डेन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

Related posts