JP Nadda Out, Nitin Nabin In: BJP का युवा दांव, 20 जनवरी से नई कमान

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक चुनाव प्रक्रिया के बाद पार्टी की कमान संभालेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

यह सिर्फ एक ceremonial event नहीं, बल्कि BJP की organisational politics में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

JP Nadda के बाद नया चेहरा, लेकिन पुराना भरोसा

नितिन नबीन, मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा BJP के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले अध्यक्षों में गिने जाते हैं। हालांकि नबीन का नाम काफी पहले से लगभग तय माना जा रहा था, क्योंकि पार्टी हाईकमान का भरोसा। संगठन का मजबूत समर्थन और RSS की स्पष्ट सहमति तीनों उनके साथ खड़े नजर आए।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह बदलाव “surprise move” नहीं, बल्कि long-planned transition है।

BJP का सबसे युवा National President

46 वर्षीय नितिन नबीन, RSS के पूर्ण समर्थन के साथ, BJP के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी के अंदर इसे सिर्फ उम्र का बदलाव नहीं, बल्कि mindset shift के तौर पर देखा जा रहा है।

जब बाकी पार्टियां “youth connect” पर भाषण दे रही हैं, BJP ने युवा को सीधे steering wheel थमा दिया है।

Organisation First, Elections Later — नई रणनीति

नितिन नबीन के नेतृत्व में BJP का फोकस रहेगा:

  • Booth-level organisation
  • Young leadership grooming
  • Experienced नेताओं के साथ balanced power-sharing

यानी message साफ है— पहले संगठन मजबूत, फिर चुनावी मैदान।

पार्टी के भीतर यह बदलाव BJP 2.0 Strategy Mode के रूप में देखा जा रहा है।

19–20 January: Election Process तय

पार्टी सूत्रों के अनुसार:

  • 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
  • 20 जनवरी को चुनाव और औपचारिक घोषणा

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

15 दिसंबर से Working President, ‘खरमास’ बना ब्रेक

नितिन नबीन को 15 दिसंबर को BJP का Working President नियुक्त किया गया था। हालांकि धार्मिक परंपराओं के चलते ‘खरमास’ की वजह से औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई।

अब 20 जनवरी को full authority- full visibility-  full रिस्पांसिबिलिटी। तीनों एक साथ मिलने जा रही हैं।

Big Picture: BJP का Future Play

नितिन नबीन का आना सिर्फ चेहरा बदलने की कवायद नहीं, बल्कि BJP के अगले दशक की नींव रखने की कोशिश है।

एक लाइन में कहें तो— BJP ने अगला चुनाव नहीं, अगली पीढ़ी प्लान करनी शुरू कर दी है।

Annamalai के बयान पर भड़के ठाकरे, BMC चुनाव में गूंजा 60 साल पुराना नारा

Related posts

Leave a Comment