Water Crisis से War Zone! BHU हॉस्टल में ‘पानी’ से ‘पथराव’ तक

अजमल शाह
अजमल शाह

Banaras Hindu University (BHU) में शनिवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए, जब छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बिरला-ए छात्रावास के छात्रों ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। देखते ही देखते शांत कैंपस एक हाई-टेंशन जोन में बदल गया और पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

Water Crisis: Spark That Lit The Fire

विवाद की जड़ थी—पानी। छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में पीने के पानी और वाटर कूलर की व्यवस्था खराब है। रात में छात्र सड़कों पर उतर आए और विरोध शुरू किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाइश दी और अस्थायी व्यवस्था कराई, साथ ही अगले दिन तक समस्या सुलझाने का भरोसा भी दिया। कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया… लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

Cake Cutting Turns Catalyst

थोड़ी देर बाद कुछ छात्र दोबारा बाहर आए और सड़क पर जन्मदिन का केक काटने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने अनुशासन का हवाला देते हुए उन्हें रोका—और यहीं से “celebration” अचानक “confrontation” में बदल गया। पहले बहस, फिर धक्का-मुक्की… और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई।

Police Steps In

स्थिति बिगड़ने पर Varanasi पुलिस मौके पर पहुंची। ACP भेलूपुर गौरव कुमार और लंका थाने की टीम ने हालात को काबू में किया। काफी प्रयास के बाद छात्रों को शांत कराया गया और बातचीत के जरिए मामला संभाला गया।

Students’ Demands

छात्रों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं, बेहतर पानी और वाटर कूलर व्यवस्था। कैंपस में स्ट्रीट लाइट्स। कीटनाशक छिड़काव, खेल मैदान की व्यवस्था। अधिकारियों ने इन मांगों को “वाजिब” बताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कैंपस, जो कभी बहस और विचारों का अखाड़ा होता था, अब कभी-कभी सुविधाओं की कमी से “संघर्ष क्षेत्र” बन जाता है। यहां irony देखिए—जहां छात्रों को ज्ञान की प्यास बुझानी थी, वहीं पानी की प्यास ने बवाल खड़ा कर दिया।

फ्यूचर सिटी! 100 साल बाद का लखनऊ देख दंग रह जाएंगे आप

 

Related posts

Leave a Comment