बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान: भारत और UN से की अहम मांग

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान से एक ऐतिहासिक बयान सामने आया है। बलोच लेखक मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भारत सरकार से दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है और संयुक्त राष्ट्र (UN) से बलूचिस्तान में तुरंत शांति मिशन भेजने की अपील की है।

क्या बोले मीर यार बलोच?

“हमने अपनी आजादी का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की सेना बलूच क्षेत्र, वायु सीमा और समुद्र से हटे। हम भारत से अनुरोध करते हैं कि वह दिल्ली में हमारा आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दे।”

बलोच नेता ने साफ कहा कि अब वे पाकिस्तान के झूठे दावों और अत्याचारों को नहीं मानते और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मान्यता और कार्रवाई की मांग करते हैं।

पाकिस्तान को चेतावनी

बलोचिस्तान की जनता का कहना है कि अब पाकिस्तानी सेना को बलपूर्वक हटाया जाए और हथियार छोड़कर वापसी की जाए। बलोचों ने अपनी समुद्री सीमा, भूभाग और आसमान को स्वतंत्र घोषित कर दिया है।

UN और भारत की भूमिका

बलोच जनता और नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में शांति और स्थायित्व के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन भेजना जरूरी है। साथ ही भारत से यह भी आग्रह किया गया है कि बलूचिस्तान के समर्थन में आगे आए।

बलूचिस्तान की आजादी की यह आवाज अब विश्व मंच पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के ज़ोर-जबरदस्ती के खिलाफ यह संघर्ष अब एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। देखना यह होगा कि भारत और संयुक्त राष्ट्र इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

Hello UP न्यूज़ से जुड़े रहें — जहां हर खबर होती है सटीक, राष्ट्रहित में और सबसे पहले।

Related posts