ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ओबामा जैसा नहीं होगा हमारा समझौता

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि यदि उनकी सरकार ईरान के साथ कोई डील करती है तो वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए समझौते जैसी नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और समझौते को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए ओबामा…

Read More

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर मंडराया खतरा? मुंबई इंडियंस के कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल

मुंबई: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों से बेहद खराब रहा और टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। सीजन खत्म होते ही अब सबसे बड़ा सवाल हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर खड़ा हो गया है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन बड़े बदलावों की तैयारी में दिख रहा है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 14 मुकाबलों में सिर्फ…

Read More

Orange Cap Race में वैभव सूर्यवंशी को झटका, Purple Cap की दौड़ में जोफ्रा आर्चर की बड़ी छलांग

नई दिल्ली: IPL 2026 का लीग स्टेज खत्म होते ही अब फैंस की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों के साथ-साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रोमांचक जंग पर भी टिक गई हैं। लीग चरण के आखिरी दिन कई खिलाड़ियों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से समीकरण बदल दिए। जहां युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टॉप-3 में पहुंचने का मौका गंवा बैठे, वहीं जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी के दम पर पर्पल कैप की रेस में लंबी छलांग लगा दी। 24 मई को खेले गए मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर…

Read More

सिर्फ 5 एपिसोड की TVF सीरीज का OTT पर तूफान, 24 दिन से ट्रेंडिंग; IMDb रेटिंग ने बनाया रिकॉर्ड

मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाए रखती हैं। इन दिनों टीवीएफ की एक ऐसी ही वेब सीरीज जबरदस्त चर्चा में है, जिसने रिलीज के बाद से लगातार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। खास बात यह है कि इस सीरीज के पहले सीजन को IMDb पर 9.2 की दमदार रेटिंग मिली थी, जबकि दूसरे सीजन ने उससे भी आगे निकलकर नया रिकॉर्ड बना दिया…

Read More

‘पंचायत’ के विकास बाबू का इंटरनेशनल जलवा, Cannes में चमकी चंदन रॉय की फिल्म ‘आरजे बस्तर’

मुंबई: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विकास बाबू के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता चंदन रॉय अब अपनी नई फिल्म ‘आरजे बस्तर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। चंदन रॉय की इस फिल्म ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बना ली है। हाल ही में फिल्म का प्रीमियर Cannes Film Festival 2026 में हुआ, जहां इसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दुनियाभर से पहुंचे सिने प्रेमियों ने इसकी कहानी और प्रस्तुति की जमकर सराहना की। Cannes में प्रीमियर के बाद ‘आरजे बस्तर’ चर्चा…

Read More

फिलीपीन में आंधी-तूफान का कहर, 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही; कई मजदूर मलबे में दबे

मनीला: फिलीपीन में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एंजिल्स सिटी में एक निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़े स्तर पर राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज आंधी और तूफान के दौरान यह निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे में कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन…

Read More

‘एक साल में घुटनों पर आ जाएगी सरकार’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की पहली एडवाइजरी काउंसिल बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ते आर्थिक संकट के कारण अगले एक साल में केंद्र सरकार घुटनों पर आ जाएगी। दिल्ली में आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और सरकार इस संकट को संभाल नहीं पाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी भविष्यवाणियां गलत साबित नहीं होतीं।…

Read More

‘इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद’, असम के CM हिमंत सरमा की अपील; ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की विभिन्न ईदगाह और कब्रिस्तान कमेटियों की उस पहल का स्वागत किया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय से आगामी बकरीद पर गो-वध नहीं करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह पहल राज्य के बहुसंख्यक सनातन समुदाय की भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य ईद कमेटियां भी आगे आकर इसी तरह की अपील जारी करेंगी, ताकि…

Read More

व्हाइट हाउस फायरिंग पर ट्रंप का पहला बयान, बोले- राष्ट्रपति भवन को दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान बनाना जरूरी

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस के पास चेक प्वाइंट पर हुई फायरिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। ट्रंप ने घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों के लिए वॉशिंगटन डीसी को सबसे सुरक्षित और संरक्षित स्थान बनाना बेहद जरूरी है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने बेहद तेजी और पेशेवर तरीके से कार्रवाई की, जिससे…

Read More

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर बड़ा धमाका, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से रविवार को बड़ी आतंकी घटना सामने आई है। प्रांतीय राजधानी क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना के जवानों और उनके परिवारों को लेकर जा रही ट्रेन क्वेटा से पेशावर की ओर रवाना हुई थी। बताया जा…

Read More