सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल, समीक्षा एवं योजना बैठक में शामिल हुए अरुण सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के सहकारिता सभागार में सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित सहकारिता विभाग की आगामी समीक्षा एवं योजना बैठक में उन्नाव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने सहभागिता की।

इस अवसर पर अरुण सिंह ने सहकारिता क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में सहकारिता व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी, प्रभावी एवं जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।

सहकारिता के माध्यम से जनसामान्य तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने और विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ यह बैठक महत्वपूर्ण रही।

Related posts