आज का राशिफल 17 जून 2025 – जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष (Aries)

काम में उछाल, पर रिश्तों में सावधानी ज़रूरी।
आज का दिन ऊर्जा से भरा है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा लेकिन घर में बातों को बढ़ाने से बचें। धन लाभ संभव है।
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ (Taurus)

मन थोड़ा विचलित हो सकता है, ध्यान से काम लें।
नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सफेद मिठाई दान करें।

मिथुन (Gemini)

नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
सोशल नेटवर्क आज काम आ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को सुकून देगी।
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं।

कर्क (Cancer)

भावनाओं को काबू में रखना होगा।
पार्टनर से बहस से बचें, वरना छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चावल और दूध का दान करें।

सिंह (Leo)

आज लव लाइफ चमक सकती है!
कोई पुरानी अधूरी बात अब पूरी हो सकती है। रोमांस और करियर दोनों में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

ज्यादा सोचने से नुकसान हो सकता है।
आज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। किसी करीबी की सलाह काम आएगी।
शुभ रंग: नीला
उपाय: हरे पौधे लगाएं।

तुला (Libra)

बैलेंस बनाना आज की कुंजी है।
पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio)

छोटे प्रयासों से बड़ा लाभ हो सकता है।
काम में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। पुराना कर्ज चुकता हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
उपाय: जल में केसर डालकर स्नान करें।

धनु (Sagittarius)

भाग्य आज आपका साथ देगा।
कोई अटका काम पूरा हो सकता है। विदेश या यात्रा से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: मंदिर में केले चढ़ाएं।

मकर (Capricorn)

कामकाज में फोकस रखें, distractions से बचें।
कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius)

दोस्तों से सहयोग मिलेगा, पर वाद-विवाद से बचें।
मन थोड़ा चंचल रहेगा, ध्यान और योग करें। फाइनेंस में स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गौशाला में सेवा करें।

मीन (Pisces)

दिल की सुनें, लेकिन दिमाग से काम लें।
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की संभावना।
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

Related posts