आरसीबी फाइनल में है बाबू! अब ट्रॉफी नहीं मिली तो WiFi काट देंगे

राघवेन्द्र मिश्रा
राघवेन्द्र मिश्रा

आरसीबी आखिरकार आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच ही गई – हां वही आरसीबी जिसके फैंस हर साल कहते हैं, “Ee sala cup namde!” और फिर अगले दिन “Agli baar pakka”. लेकिन इस बार ड्रीम जिंदा है, और डिविलियर्स खुद खुश हैं

पीएम मोदी बोले ‘हौंक देंगे’ – जानिए क्या मतलब होता है इस धमकी का!

“मैं बहुत खुश हूं कि आरसीबी फाइनल में है,” – बोले डिविलियर्स, जो खुद RCB के पुराने दिलदार हैं।

क्वालीफ़ायर 2: मुंबई या पंजाब? फाइनल में कौन बनेगा RCB का जोड़ीदार

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफ़ायर 2 में एंट्री मारी है। अब 1 जून को मुंबई का मुकाबला पंजाब किंग्स से है – और दोनों ही टीमों के पास वो चीज़ है जो RCB के पास नहीं… ट्रॉफी!

अब सवाल ये है कि RCB के सामने कौन हौंकेगा – रोहित का मुंबई या धुआंधार पंजाब?

कोहली ने टेस्ट को कहा अलविदा, डिविलियर्स बोले – ‘दिल की सुनी होगी’

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर डिविलियर्स बोले:

“उसने अपने दिल की सुनी होगी, टेस्ट मैचों में उसकी कमी खलेगी।”

यानि एक तरह से डिविलियर्स ने कह ही दिया – ‘ब्रो, तू चला गया… मैदान सूना कर गया।’ लेकिन अच्छी बात ये है कि कोहली अब भी IPL और लिमिटेड ओवर में मैदान पर कमर कस के खड़ा रहेगा।

शुभमन गिल को टेस्ट कप्तानी, डिविलियर्स बोले – ‘अब युवाओं की बारी है’

शुभमन गिल को इंग्लैंड सीरीज़ के लिए टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर डिविलियर्स ने भरोसा जताया:

“भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। और इसका काफी श्रेय IPL को जाता है।”

अब गिल भाई कप्तानी में क्या धमाल करेंगे ये तो वक्त बताएगा, लेकिन क्रिकेट फैंस अभी से “गिलगिरी” के मीम्स बनाना शुरू कर चुके हैं।

RCB फाइनल में है, अब इस साल ‘कप’ नहीं मिला तो Netflix भी Unsubscribe कर देंगे!

तो भइया, बात साफ है — RCB का फाइनल में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं। डिविलियर्स के बयान ने फैंस के दिल में फिर से वो बिल्डअप जगा दिया है जो हर साल मई में जगता है… और जून में disconnect हो जाता है।

लेकिन इस बार माहौल अलग है, फील्स अलग है… और उम्मीद वही पुरानी – “Ee Sala Cup Namde!”

“ब्लैकमेल बंद करो वरना ब्लॉक कर देंगे!” – जयशंकर का न्यूक्लियर पलटवार

Related posts