
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने 2025 में डिप्टी मैनेजर के 150 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। अगर आप एक अनुभवी इंजीनियर हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
RBI में डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका: मेडिकल कंसल्टेंट पदों पर भर्ती शुरू
पद | संख्या |
---|---|
डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) | 70 |
डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) | 40 |
डिप्टी मैनेजर (C&I – कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) | 40 |
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
-
डिग्री: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B.Tech न्यूनतम 60% अंकों के साथ।
-
अनुभव: कम से कम 10 साल का एग्जीक्यूटिव अनुभव अनिवार्य है।
-
आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी और भत्ते
उम्मीदवारों को हर माह ₹70,000 से ₹2,00,000 तक की आकर्षक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी की नीति के अनुसार कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
चयन प्रक्रिया
-
शॉर्टलिस्टिंग
-
रिटन एग्जाम
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल टेस्ट
आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Career सेक्शन में जाएं।
-
वहां पर “NTPC डिप्टी मैनेजर भर्ती 2025” से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें।
-
नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और “Apply” टैब पर क्लिक करें।
-
जरूरी डिटेल भरें और फॉर्म सबमिट करें।
-
चाहें तो एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके रखें।
महत्वपूर्ण तिथि
-
आवेदन की आखिरी तारीख: 9 जून 2025
अगर आप तकनीकी क्षेत्र में 10 साल का अनुभव रखते हैं और एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, तो NTPC डिप्टी मैनेजर भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। देर न करें, आज ही आवेदन करें!
UPSC एनडीए और सीडीएस 2- देश की सेवा का मौका फिर से सामने है बॉस