चार घंटे के भीतर अभियुक्त गिरफ्तार

झांसी।थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा बकरी चोरी की घटना का चार घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बिक्री के 5,260 रुपये, घटना में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार एवं 01 लोहे का टायर लीवर बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण–
विवेक यादव पुत्र राजेश यादव निवासी लहरगिर्द, चौकी क्षेत्र लहरगिर्द, थाना सीपरी बाजार, जनपद झाँसी द्वारा प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया,अज्ञात चोर द्वारा उनके बाड़े से चार बकरियाँ एवं दो बकरे चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर थाना सीपरी बाजार पर मु0अ0सं0 549/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात चोर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में-चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा सुनील ढाबे के पीछे नहर किनारे पालों के बाड़ों के पास, चौकी क्षेत्र लहरगिर्द, थाना सीपरी बाजार, जनपद झाँसी से घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त मकसद पुत्र हारून चौधरी निवासी बाहर ओरछा, कसाई मंडी, थाना कोतवाली, जनपद झाँसी, उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बकरियों के विक्रय से प्राप्त धनराशि में से 5,260/- रुपये, घटना में प्रयुक्त एक कार (होंडा सिटी) एवं एक लोहे का टायर लीवर बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा घटना का मात्र 04 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया। प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पूछताछ का विवरण–
अभियुक्त से पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि साहब हम तीनों लोग आसपास के क्षेत्र से बकरी चोरी करते हैं तथा उन्हें इस कार में लादकर मण्डी में बेच आते है। दि0 21.11.26 को रात के समय लहरगिर्द के एक बन्द पड़े बाड़े में मैने व मेरे साथी सलमान व आलिम के द्वारा 4 बकरियां व 02 बकरों को चुराया था हमारे द्वारा सभी बकरे व बकरियों को मण्डी में जाकर कुल 20 हजार रूपये में बेच दिया गया था, जिन पैसों को हम तीनों ने बराबर बराबर बाँट लिया था। कुछ पैसे दारू व दावत में खर्च कर दिये गये हैं शेष मेरे पास ये 5,260 रूपये ही बचे थे जो आपको मेरे पास से मिले हैं।

आज पुनः हम तीनों पास में ही बने पाल के बाड़ों में चोरी करने की फिराक में थे कि आपने मुझे पकड़ लिया। कार होन्डा सिटी संख्या UP14AX8118 के संबंध में पूछा गया तो बताया कि यह गाड़ी सलमान लेकर आया था हम इस गाड़ी का उपयोग बकरियाँ चोरी कर लादकर ले जाने में प्रयोग करते हैं। गिरफ्तार अभि

Related posts