कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

उन्नाव।कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा थाना सफीपुर क्षेत्रांतर्गत परियर घाट पर आयोजित मेले एवं स्नान स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, वाहनों के सुचारु आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही घाट एवं मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सफीपुर को निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें, जिससे कार्तिक पूर्णिमा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Related posts