न्यायालय द्वारा जारी आदेशिकाओं के अनुपालन में थाना नवाबाद पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

 झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी  विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु आयोजित एक दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर  प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर  प्रिया सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद  रवि श्रीवास्तव* के नेतृत्व में थाना नवाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

 न्यायालयों से वांछित एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग एवं दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान न्यायालय, झांसी द्वारा जारी किये गये NBW वारण्ट केस नं0 722/14 अ0सं0 110/10 धारा 457/380/427 भादवि से सम्बन्धित अभि0 शफीक उपरोक्त की तलाश के प्रयासों में दिनांक 21.11.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा अभि0 शफीक पुत्र बाबूदीन पता बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी थाना नवाबाद जिला झांसी उम्र 38 वर्ष को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। जिसे थाना नवाबाद लाकर दाखिल करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई व न्यायालय  के समक्ष पेश किया गया।

Related posts