झांसी।आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आम जनमानस ने ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट का प्रयोग करते हुए मतदान की प्रक्रिया एवं संचालन को देखा
आज उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2027 हेतु कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र एवं जागरूकता तथा प्रशिक्षण की जानकारी दी।
उन्होंने मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस को ईवीएम मशीन का संचालन स्वयं अपने माध्यम से करने का सुझाव दिया, सभी ने स्वयं मतदान करते हुए वीवी पैट में पर्ची की जानकारी ली।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ई0वी0एम0 जागरूकता प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आकर ई0वी0एम0 के बारे जानकारी प्राप्त कर अपनी शंका का समाधान कर सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि कोई भी आम जनमानस कलेक्ट्रेट या संबंधित तहसीलों पर रखी ईवीएम पर अपना वोट डालकर मशीनों की शुचिता व पारदर्शिता की जांच कर सकते हैं।ई0वी0एम0 प्रदर्शन केंद्र (जागरूकता एव प्रशिक्षण) लोकसभा निर्वाचन तिथि के पहले तक संचालित रहेगा।
इस अवसर पर विभिन्न मतदाताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहते हुए ईवीएम/वीवी पैट के संचालन का निरीक्षण किया।
