पुलिस की कार्यवाही से अभियुक्त गिरफ्तार

झाँसी।वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बरुआसागर पर मु0अ0सं0 162/26 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीक्रत किया गया था विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पीड़िता/अपहृता की सकुशल प्राप्त कर लिया है। बयान पीड़ित/अपर्हता के आधार पर अभियुक्त अरविन्द उर्फ प्यारेलाल पुत्र कल्लन कुशवाहा निवासी पल्लपुरा घसरपुरा, थाना बरुआसागर जिला झाँसी उम्र 18 वर्ष 04 माह का नाम प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह व क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरुआसागर प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त अरविन्द उर्फ प्यारेलाल पुत्र कल्लन कुशवाहा निवासी पल्लपुरा घसरपुरा, थाना बरुआसागर जिला झाँसी उम्र 18 वर्ष चार माह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts