छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

उन्नाव।जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं राजेश विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी सदर व विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत की गई सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाट पर पूजा-अर्चना हेतु आए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि घाटों के आसपास यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त घाटों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने, जल क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय के साथ पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता बरतते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related posts