वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह आदि के कुशल नेतृत्व में धर दबोचे।
घटना का संक्षिप्त विवरण:……
झांसी।थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाते हुए 05 अभियुक्तगण 1. कृष्णकान्त सेन पुत्र स्व0 डालचन्द सेन उम्र 22 वर्ष नि0 ग्राम खजराहा, थाना-उल्दन, झांसी, 2. ऋषि सेन पुत्र राजू सेन उम्र करीब 34 वर्ष नि0 ग्राम देवरी सिंहपुरा रानीपुर थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी हाल निवासी 3/2885 अपोलो बिल्डिंग रतन सिनेमा के सामने सलबतपुरा जिला-सूरत, गुजरात, 3. मुनीश कुमार पुत्र राजू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी देवरी सिंहपुरा रानीपुर, थाना-मऊरानीपुर, जनपद-झांसी, 4. सौरभ पुत्र डालचन्द्र आर्य उम्र करीब 39 वर्ष निवासी देवरी सिंहपुरा रानीपुर, थाना-मऊरानीपुर, जनपद-झांसी हाल निवासी HNo 59B, ब्लाक बी 25 फीट रोड के पास, जयविहार साउथ वेस्ट दिल्ली, 5. काशीराम पुत्र सरमन कुशवाहा उम्र करीब 51 वर्ष निवासी देवरीसिंहपुरा रानीपुर, थाना-मऊरानीपुर, जनपद-झांसी को समय 13.45 बजे खेमचन्द्र आर्य के मकान के सामने चबूतरा, ग्राम देवरी सिंहपुरा, थाना-मऊरानीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मालफड़ 13,330/-रु0 व जामातलाशी 180/-रु0 (कुल 14,110/-रुपए) व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुये। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 507/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
