साकेत धाम रामलीला में जलेगा 60 फीट का रावण, 154वें वर्ष में हुआ आयोजन

उन्नाव।शहर की साकेत धाम रामलीला में रविवार रात 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। यह रामलीला कमेटी का 154वां वर्ष है। पंडाल की विशेष सजावट हुई है और बच्चों के लिए झूले भी लगे हैं। कमेटी के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने बताया कि साकेत धाम रामलीला की स्थापना 1873 में हुई थी।

आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन और दिल्ली से कलाकार बुलाए गए हैं, जो नई पीढ़ी को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ रहे हैं। रावण दहन रविवार रात करीब 10 बजे होगा। 60 फीट ऊंचा यह पुतला जयपुर से आए कलाकार बड़कऊ और उनकी टीम ने तैयार किया है।

पुतला आकर्षक बनाया गया है। कमेटी 27 अक्टूबर को गरबा कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। इसमें दिल्ली और गुजरात के कलाकार शामिल होंगे। प्रवेश के लिए आईडी अनिवार्य रहेगी और महिलाओं व कपल के लिए खास व्यवस्था होगी।

Related posts