उन्नाव। बांगरमऊ कंपोजिट विद्यालय माखी में न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज मनींद्र कुमार ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर नोडल संकुल शिक्षक आशीष सिंह ने मुख्य अतिथि मनींद्र कुमार एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद उन्नाव के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना जैसे गुणों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षकगण सुजीत गुप्ता, आशुतोष सिंह, आदित्य कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह, चक्र सुदर्शन सिंह शिवम सिंह धीरज जायसवाल, अखिलेश सिंह, मनोरमा शुक्ला, सौरभ सिंह, चेतराम गौतम, असमा जफरी, तृप्ति मिश्रा, प्रताप मिश्र, ज्योतिमा मिश्र, वंदना शुक्ला, पिंकी त्रिवेदी, शुभम मिश्रा एवं पीयूष मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
साथ ही जूनियर शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बनाया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें खेलों के प्रति रुचि, स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
