उन्नाव -प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर/लाइन उन्नाव द्वारा महिला थाना उन्नाव में उपलब्ध शासकीय शस्त्रों एवं कारतूसों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की भौतिक स्थिति, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शस्त्र रजिस्टर का मिलान उपलब्ध शस्त्रों से किया गया।
साथ ही, संबंधित पुलिसकर्मियों को शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
