महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, डॉक्टर रेनू गंगवार ने ऑपरेशन से कराया सफल प्रसव

उन्नाव।जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि ऑपरेशन के जरिए हुए इस प्रसव में जच्चा और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सीमित संसाधनों के बीच डॉक्टर रेनू गंगवार और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया दरअसल, उन्नाव के उमा शंकर दीक्षित जिला महिला चिकित्सालय में भवानी खेड़ा निवासी महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। महिला के पति दिलीप खेती-किसानी करते हैं। दंपति के पहले से एक बेटा और एक बेटी हैं, जबकि अब परिवार में एक साथ तीन बेटियों के आने से खुशियों का माहौल है।


तीनों बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ। इस तरह के प्रसव में चिकित्सकीय सतर्कता और बेहतर देखरेख बेहद जरूरी होती है। जिला अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बीच इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देना चिकित्सकीय टीम के लिए अहम उपलब्धि है डॉक्टर रेनू गंगवार और उनकी टीम की मेहनत से मां और तीनों नवजात बच्चियां स्वस्थ हैं। एक साथ तीन बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। वहीं, इस सफल प्रसव ने एक बार फिर जिला महिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम की मेहनत और समर्पण को सामने रखा है।

Related posts