ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

बांगरमऊ,उन्नाव संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन विकासखंड मियागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरुगढ़ी न्याय पंचायत मुस्तफाबाद में ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। संकुल प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना से करते हुए बैठक एजेंडा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी शिक्षकों को सरकार की मंशा से अवगत कराया।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ए आर पी धर्मेन्द्र कुमार ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रॉब्लम सॉल्विंग , क्रिटिकल थिंकिंग, पियर लर्निंग, और ग्रुप लर्निंग पर चर्चा करते हुए शिक्षकों को उसकी बारीकियों को समझाया। ए आर पी धर्मेंद्र कुमार ने डिजिटल माध्यम से बच्चों में रुचिकर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई नए तरीके से शिक्षकों को समझाया। उन्होंने 28 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना सभा में विशेष प्रश्नोत्तरी के संबंध में भी चर्चा की।

इस अवसर पर बैठक में शैलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार यादव, मोहम्मद जुबैर अख्तर, नम्रता वर्मा, पूनम भारती, सुकुर्ति गौतम, स्मिता आर्या, धनंजय कुमार, राजेश कुमार, निधू, संतोष कुमार, मनीषा सिंह, बिट्टू मिश्रा, देवेश कुमार गौतम, संकुल के तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Related posts