रंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाओं ने गरबा-डांडिया से बांधा समां, विभिन्न श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार
झांसी। मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब की ओर से होटल रीजेंटा पैलेस में भव्य नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। गरबा और डांडिया रास की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल उत्सवी रंगों में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर प्रीति साहू एवं निशा साहू रहीं। आयोजन का मुख्य आकर्षण डांडिया क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें डॉ. फेरी चंदेल ने डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में बेस्ट थीम का पुरस्कार दीप्ति सोनी, बेस्ट ड्रेस का सरिता मित्तल, बेस्ट हेयरस्टाइल का कविता पांडे, बेस्ट मेकअप का राखी मिश्रा, बेस्ट डांडिया स्टिक्स का स्वलेहा खान, बेस्ट ज्वैलरी का हिना करनानी, बेस्ट डांस का नेहा तिवारी तथा बेस्ट एनर्जी का पुरस्कार नम्रता गुप्ता को प्रदान किया गया। लकी ड्रॉ में हिना करनानी विजेता रहीं, जबकि पंक्चुअलिटी गेम का पुरस्कार नम्रता गुप्ता ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति बाजपेई ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली संचालन शैली से आयोजन को रोचक बनाए रखा।
इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी, प्रेसिडेंट मोनिका कोचर, वाइस प्रेसिडेंट तमन्ना राय, ट्रेजरर संयुक्ता शर्मा, सेक्रेटरी प्रेरणा हजेला, पास्ट प्रेसिडेंट ओमनी राय एवं पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी सहित बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।
डायस मेंबर दीप्ति सोनी सहित जसप्रीत चावला, दीप्ति गुप्ता, अमृता बंसल, रश्मि श्रीवास्तव, प्रेरणा सहवानी, शीनू जैन, निकिता अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
नवरात्रि उत्सव के इस आयोजन ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। गरबा-डांडिया की उमंग और पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
