मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने पर मंथन, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर

लखनऊ: मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी के आवास पर मां गोमती के संरक्षण, स्वच्छता और अविरल प्रवाह को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें गोमती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के साथ उसके निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा हुई।

गोमती संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श

बैठक में गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पाण्डेय, अध्यक्ष श्वेता सिंह, मुख्य अभियंता पी. राम और पूर्व मुख्य अभियंता अनुराग तिवारी समेत कई वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने गोमती नदी के संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

नदी की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने पर जोर

बैठक का प्रमुख उद्देश्य मां गोमती की स्वच्छता और अविरल प्रवाह को बनाए रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा करना रहा। नदी के पर्यावरणीय और धार्मिक महत्व को देखते हुए इसके संरक्षण की दिशा में सामूहिक भागीदारी और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Related posts