छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय…..

उन्नाव ।सोहरामऊ मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के पांचवें दिन गुरुवार को थाना सोहरामऊ पुलिस ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग की जानकारी दी गई।

इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना रहा।वहीं, साइबर सुरक्षा कार्यशाला में छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अरविन्द पाण्डेय, मिशन शक्ति प्रभारी देशराज सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक यादव, जुगराज, साइबर हेल्पडेस्क के सत्यपाल सिंह तथा महिला आरक्षी उजाला त्यागी और नेहा शुक्ला मौजूद रहीं।

Related posts