100 मीटर दौड़, हर्डल और लॉन्ग जंप में प्राशिष्ठि का शानदार प्रदर्शन, माही ने जीता रजत पदक
उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्राशिष्ठि ने 100 मीटर दौड़, हर्डल और लॉन्ग जंप में चैंपियन बनकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग की लॉन्ग जंप में माही ने रजत पदक जीता।
एसजीएफआई मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौम्या तथा अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संजय ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग के चक्र क्षेपण में उत्कर्ष ने प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग के चक्र क्षेपण और शॉटपुट में नितिन तथा लॉन्ग जंप में मिथुन ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक स्पर्धा के परिणाम के बाद विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्यों ने सत्राधिकारी के रूप में मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय महामंत्री रामाशंकर मुन्ना, पूर्व प्रदेशीय महामंत्री देव स्वरूप द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त तथा प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव, निखिल त्रिवेदी, नरेंद्र चौरसिया और सत्य नारायण सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिव बाबू सरोज, मनीष कुमार, रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुष्मेश पटेल, पवन कुमार, समीर मिश्र, सुधाकर सैनी, विवेक, अनुपम कुमार, सुशील कुमार, धर्मेश कुमार, मेंहदी हसन, ललित कुमार और हरिहर दीक्षित मौजूद रहे। लेखा संबंधी कार्यों में अब्दुल सत्तार, राकेश कुमार, अजय दीक्षित और डॉ. शालिनी उपस्थित रहीं।
