उन्नाव।विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में खटई संभर खेड़ा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों को मिली दवाएं
उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व एवं संयोजन में विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के तहत बुधवार को ब्लॉक सरोसी के ग्राम खटई संभर खेड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 92 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक, आवास विकास कॉलोनी, उन्नाव की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौसमी बदलाव को देखते हुए मरीजों को बुखार, जुकाम सहित त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, साफ-सफाई रखने तथा किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
इस दौरान क्लीनिक की चिकित्सकीय टीम, फार्मासिस्ट, एलटी, प्रबंधक मयंक बाजपेई, बूथ अध्यक्ष मनोज रावत, विपिन, राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts