स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का किया गया आयोजन

  • ​गंजमुरादाबाद, उन्नाव।
    “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत  नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। इस देशव्यापी कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव वेबकास्ट (Webcast) नगर पंचायत कार्यालय में दिखाया गया, जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ देखा गया।

वेबकास्ट के उपरांत आयोजित विशेष शिविर में नगर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की चिकित्सा टीम द्वारा सभी सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श व दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कामिल कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नगर पंचायत के सभासदगण, समस्त सफाई कर्मचारी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। ​अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद कामिल कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई मित्र हमारे समाज के सच्चे नायक हैं, जो हर परिस्थिति में हमारे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखते हैं। इनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सबका प्राथमिक दायित्व है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में स्वच्छता बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
​

Related posts