
भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक रिश्तों में अब नया अध्याय शुरू हो गया है। Free Trade Agreement (FTA) भारतीय युवाओं, छात्रों, प्रोफेशनल्स और निर्यातकों के लिए बड़े अवसर लेकर आया है।
इस समझौते से भारतीय सामानों को न्यूजीलैंड में आसान पहुंच मिलेगी, वहीं भारतीय वर्कफोर्स के लिए वीजा नियम भी आसान बनाए गए हैं।
5000 भारतीय प्रोफेशनल्स को मिलेगा मौका
इस डील की सबसे बड़ी खासियत यह है कि न्यूजीलैंड हर साल 5000 भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए Temporary Employment Entry Visa देगा। इन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है:
- IT Professionals
- Engineers
- Healthcare Workers
- Teachers & Educators
- Construction Experts
- Indian Chefs
- Yoga Trainers
- Music Teachers
यानि स्किल्ड युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का बड़ा रास्ता खुल सकता है।
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी
भारतीय छात्रों को भी इस डील से जबरदस्त फायदा मिलेगा। STEM विषयों में Graduation/Post Graduation करने वालों को 3 साल का Post Study Work वीसा। PhD करने वालों को 4 साल तक Work वीसा। इससे भारतीय छात्र पढ़ाई के बाद न्यूजीलैंड में काम का अनुभव ले सकेंगे।
100% भारतीय सामान पर टैक्स खत्म
न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले 100% निर्यात उत्पादों पर Import Duty हटाने का फैसला किया है। इन सेक्टर्स को बड़ा फायदा हो सकता है:
- Textile Industry
- Leather Industry
- Gems & Jewellery
- Automobile Sector
- Handicraft & MSME Products
इससे भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और निर्यात में तेजी आ सकती है।
20 अरब डॉलर का निवेश
न्यूजीलैंड अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर (करीब 1.66 लाख करोड़ रुपये) निवेश करेगा।
संभावित क्षेत्र:
- Supply Chain & Logistics
- Food Processing
- Renewable Energy
- Cold Storage Network
- Agri Technology
यह निवेश भारत में रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों को मजबूती दे सकता है।
किसानों को भी मिलेगा फायदा
सेब, कीवी, शहद और आधुनिक खेती तकनीक के लिए न्यूजीलैंड भारत में Center of Excellence बनाने में मदद करेगा। इससे किसानों को नई तकनीक और बेहतर उत्पादन का लाभ मिल सकता है।
आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?
इस डील से अगले 5 साल में दोनों देशों का व्यापार 5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
सीधा फायदा:
- नए रोजगार
- MSME सेक्टर को बढ़ावा
- तेज कस्टम क्लियरेंस
- विदेशी निवेश में बढ़ोतरी
- छात्रों और युवाओं को नए अवसर
यह सिर्फ ट्रेड डील नहीं, बल्कि नौकरी, शिक्षा, निवेश और स्किल्ड वर्कफोर्स के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है। खासकर भारतीय युवाओं के लिए यह अंतरराष्ट्रीय मौके खोल सकती है।
“50 हेलीकॉप्टर बनाम 3! ममता का वार—‘बाहरी ताकतें नहीं जीतेंगी बंगाल’”
