झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार एवं विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की गई। परेड के उपरांत क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण कर उनके समुचित रख-रखाव तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त परिवहन शाखा, रेडियो शाखा एवं यूपी-112 सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों, अभिलेखों एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी संपत्ति के उचित संरक्षण, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स, जनसुरक्षा एवं जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
