सरकारी बाबुओं की ‘लेट-लतीफी’ खत्म! अब मशीन पकड़ेगी हर बहाना

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

सरकारी दफ्तरों की “मर्जी की नौकरी” पर अब ताला लगने वाला है। जो लोग 11 बजे चाय के साथ एंट्री मारते थे, उनकी सुबह अब 9 बजे शुरू होगी। और सबसे बड़ा सवाल… क्या सिस्टम सच में बदलेगा या फिर मशीन भी ‘सेट’ हो जाएगी?

ये खबर सिर्फ दिल्ली की नहीं… ये उस पूरे सिस्टम की कहानी है जहाँ टाइम से ज्यादा “जुगाड़” चलता था।

CM का औचक छापा और सिस्टम की पोल खुली

सीधा वार—Rekha Gupta का अचानक निरीक्षण सिर्फ एक विजिट नहीं था, ये सिस्टम की पोल खोलने वाला स्टिंग था। कई दफ्तरों में कुर्सियाँ खाली, फाइलें धूल खाती और अधिकारी “लापता” मिले। ये वही सिस्टम है जहाँ जनता लाइन में खड़ी रहती है… और बाबू टाइम से गायब रहते हैं। “सरकारी दफ्तरों में काम कम और टाइमपास ज्यादा—अब खेल खत्म होने वाला है।”

अब हर उंगली देगी हाजिरी—नो एक्सक्यूज़

Department of Administrative Reforms ने साफ कर दिया— अब attendance कोई रजिस्टर में साइन नहीं, बल्कि मशीन से होगी। Biometric attendance अनिवार्य— मतलब अब “ट्रैफिक था”, “मीटिंग थी”, “नेटवर्क नहीं था” जैसे बहाने खत्म। हर कर्मचारी—चाहे वो क्लर्क हो या सचिव— सबको सिस्टम में रजिस्टर होना पड़ेगा। “अब ऑफिस में काम नहीं करने का बहाना नहीं, काम करना ही पड़ेगा।”

लेट आने वालों की अब खैर नहीं

सबसे बड़ा झटका— अब सिर्फ हाजिरी लगाना काफी नहीं, टाइमिंग भी ट्रैक होगी। देर से एंट्री = नोटिस, जल्दी निकलना = रिपोर्ट। हर दिन attendance की जांच होगी और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।

ये सिर्फ नियम नहीं, एक चेतावनी है— कि अब सरकारी नौकरी “आराम की गारंटी” नहीं रहेगी। “अब सरकारी नौकरी में भी private वाली सख्ती—तैयार हो जाइए।”

सिस्टम बदलेगा या बस तरीका?

यहाँ असली सवाल उठता है— क्या biometric मशीनें सच में काम करवाएंगी, या फिर नया जुगाड़ जन्म लेगा? India में हर सिस्टम के साथ एक “hack” भी पैदा होता है। Attendance लगेगी… लेकिन क्या productivity भी बढ़ेगी?

कई राज्यों में biometric पहले भी लागू हुआ… लेकिन कुछ महीनों बाद वही ढाक के तीन पात। “हम सिस्टम बदलते हैं, लेकिन mindset नहीं—और असली बीमारी वहीं है।”

बड़ी तस्वीर: ये फैसला क्यों जरूरी था?

दिल्ली जैसे शहर में— जहाँ लाखों लोग सरकारी सेवाओं पर निर्भर हैं— वहाँ delay सिर्फ inconvenience नहीं, injustice है। पासपोर्ट, लाइसेंस, सर्टिफिकेट— हर काम में देरी का मतलब है जनता का समय बर्बाद। ये फैसला उस frustration का जवाब है जो आम आदमी सालों से झेल रहा है। सरकारी दफ्तर में एक दिन की देरी, आम आदमी के लिए एक हफ्ते का नुकसान है।

मशीन आएगी… लेकिन इंसान बदलेगा?

Biometric system आ गया— अब उंगली लगेगी, टाइम रिकॉर्ड होगा, रिपोर्ट बनेगी। लेकिन असली सवाल अब भी खड़ा है— क्या इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी या सिर्फ attendance perfect होगी? क्योंकि सिस्टम की सबसे बड़ी सच्चाई ये है— मशीनें नियम लागू कर सकती हैं, लेकिन नीयत नहीं बदल सकतीं। और अगर नीयत नहीं बदली…तो ये नई मशीन भी पुरानी कहानी बन जाएगी।

संसद में इकरा हसन का तगड़ा हमला, ‘कोटे में कोटा’ की मांग

Related posts