
सुबह 6 बजे… नींद खुली नहीं, लेकिन डर जाग गया। WhatsApp यूनिवर्सिटी का मैसेज—“तेल खत्म होने वाला है!” और फिर क्या… देश की सड़कों पर गाड़ियां नहीं, घबराहट दौड़ने लगी।
इंदौर से अहमदाबाद तक… पेट्रोल पंप अचानक मंदिर बन गए—जहां लोग ‘दर्शन’ नहीं, ड्रम भरने पहुंच गए। किसी ने टंकी फुल कराई, किसी ने बाल्टी… और किसी ने तो बोतल तक नहीं छोड़ी। ये कहानी तेल की नहीं… डर की है।
अफवाहों का पेट्रोल बम: कैसे भड़की दहशत?
एक वायरल मैसेज… और पूरा सिस्टम हिल गया। सोशल मीडिया ने “Shortage” का ऐसा ड्रामा रचा कि लोग खुद ही सप्लाई चेन को तोड़ने निकल पड़े।
Ground रियलिटी, कोई आधिकारिक कमी नहीं, कोई सप्लाई ब्रेक नहीं सिर्फ “Forwarded as received” का आतंक। सवाल ये नहीं कि तेल है या नहीं… सवाल ये है कि दिमाग में कितना ‘स्टॉक’ बचा है?
IOCL का जवाब: “Calm Down, India!”
Indian Oil Corporation ने साफ कहा—“भाई, तेल है… plenty में है… panic मत करो!” IOCL के मुताबिक सभी आउटलेट्स पर स्टॉक available, सप्लाई chain smooth, अफवाहें = system disturbance. सीधा मैसेज “Fuel खत्म नहीं हो रहा… patience खत्म हो रहा है।”
BPCL की चेतावनी: “ड्रम भरोगे तो सिस्टम डूबेगा”
Bharat Petroleum ने भी साफ किया—“ये panic buying खुद crisis create कर रही है।”
मतलब साफ है:
- Demand अचानक spike
- Distribution imbalance
- Artificial shortage create
यानी… Problem असली नहीं थी… हमने बना दी।
Ground Zero: जब पंप बने युद्ध क्षेत्र
इंदौर… जहां गाड़ियां लाइन में नहीं, लाइन में फंसी जिंदगी दिखी। आगर मालवा… जहां ट्रैक्टर से लोग ड्रम लेकर पहुंचे—जैसे युद्ध छिड़ गया हो। अहमदाबाद… जहां ऑफिस से लौटते लोग घर नहीं, पंप की तरफ मुड़ गए।
Scene ऐसा था:
- Horn = Panic
- Queue = Fear
- Fuel = Survival
और irony देखिए… एम्बुलेंस भी लाइन में थी!
Breaking News—भारत में ‘Logic’ की कमी!
अगर अफवाहों पर पीएचडी होती, तो हम global topper होते। WhatsApp University = Gold मेडलिस्ट, Forward Gang = Professor. Reality Check = Fail

देश में shortage नहीं… “सोच की शॉर्टेज” है।
असली खेल: Panic Buying का साइंस
जब लोग डरते हैं, तो behavior बदलता है “अगर सब खरीद रहे हैं, तो मुझे भी खरीदना चाहिए”, Herd mentality एक्टिवटे, System overload.
Result? Temporary chaos = permanent headache
सरकार का सख्त मैसेज
राज्य सरकारों ने साफ कर दिया:
- कोई fuel crisis नहीं
- अफवाह फैलाने वालों पर action
- black marketing पर crackdown
लेकिन असली सवाल “क्या हम खुद पर action लेंगे?”
मानवीय एंगल: डर की कीमत
एक बुजुर्ग लाइन में खड़ा था…बोला—“बेटा, अगर कल नहीं मिला तो?” यही डर… system को crash कर देता है। क्योंकि crisis तेल का नहीं… Trust का है।
अफवाह बनाम असलियत
Fact:
Fuel available
Supply normal
Panic unnecessary
लेकिन… “अफवाहें अगर petrol होतीं, तो भारत energy superpower बन चुका होता।”
टंकी फुल करने से पहले… दिमाग फुल कर लो।
TN सीटों का ‘सुपर डील’! AIADMK बना बॉस—BJP को मिला ‘एंट्री पास
