
मंगलवार की शाम न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, न कोई कैमरा फ्लैश… बस एक फोन कॉल। और उस कॉल के दूसरी तरफ थे
Donald Trump और Narendra Modi दुनिया में जंग चल रही है… तेल की नसें तनी हुई हैं… और बीच में है एक पतली-सी जलधारा— Strait of Hormuz यानी जहां से गुजरता है दुनिया का पेट्रोल… और तय होती है आपकी जेब।
मिडिल ईस्ट की आग: सिर्फ जंग नहीं, ग्लोबल इकोनॉमी का अलार्म
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब सिर्फ मिसाइल और बम तक सीमित नहीं है। ये लड़ाई अब oil routes vs global survival बन चुकी है। होर्मुज स्ट्रेट—जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है—अगर यहां रुकावट आई, तो असर सीधा भारत की रसोई से लेकर पेट्रोल पंप तक जाएगा।
यही वजह है कि ट्रंप और मोदी की बातचीत में सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा “इस रास्ते को खुला रखना जरूरी है।”
फोन कॉल का असली मतलब: डिप्लोमेसी या डैमेज कंट्रोल?
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की पुष्टि की। लेकिन सवाल ये है क्या ये सिर्फ एक रूटीन कॉल थी? या फिर “डैमेज कंट्रोल” का सिग्नल? ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि “दुश्मनी खत्म करने की दिशा में अच्छी बातचीत हुई है।”
अब अचानक मोदी से कॉल ये इत्तेफाक नहीं, रणनीति है।
तेल का खेल: भारत क्यों है सबसे ज्यादा चिंतित
भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातकों में से एक है।
अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ— पेट्रोल-डीजल महंगा, LPG महंगा, महंगाई बेकाबू। सरकार कहेगी—“सब कंट्रोल में है” लेकिन जनता पूछेगी “तो फिर जेब क्यों कंट्रोल में नहीं?”
जंग वहां, EMI यहां
मिडिल ईस्ट में मिसाइल गिरेगी… और EMI भारत में बढ़ेगी। तेल की कीमतें ऊपर जाएंगी…और आम आदमी का बजट नीचे गिर जाएगा।
यही है ग्लोबलाइजेशन का असली मतलब दर्द कहीं भी हो, असर हर जगह होता है।

भारत की भूमिका: बैलेंसिंग एक्ट या मजबूरी?
भारत एक तरफ अमेरिका का स्ट्रैटेजिक पार्टनर है…दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट के देशों से ऊर्जा पर निर्भर। यानी “दो नावों में सवारी” और यही वजह है कि मोदी सरकार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
होर्मुज स्ट्रेट: दुनिया की सबसे खतरनाक ‘बॉटल नेक’
Strait of Hormuz सिर्फ एक जलमार्ग नहीं है ये दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की नब्ज है।
अगर ये बंद हुआ Global recession का खतरा, Stock market crash, Supply chain breakdown यानी एक स्ट्रेट, हजार संकट।
“दुनिया की राजनीति अब WhatsApp कॉल पर चल रही है जहां एक कॉल से शांति भी तय होती है और बाजार भी।”
कॉल खत्म, संकट नहीं
ट्रंप और मोदी की बातचीत ने एक बात साफ कर दी दुनिया अभी भी “uncertain mode” में है फोन कॉल्स से उम्मीद तो बनती है…लेकिन जंग खत्म नहीं होती।
फोन पर शांति की बात हो सकती है… लेकिन जंग का बिल हमेशा जनता भरती है।
58 लाख गायब… 29 लाख वापस! वोटर लिस्ट में ‘एंट्री-एग्जिट’ का थ्रिलर शुरू
