
अमेजन के घने जंगल… जहां सूरज की रोशनी भी पत्तों से अनुमति लेकर उतरती है, वहां अचानक आसमान फट पड़ा। एक सैन्य विमान ने उड़ान नहीं भरी, बल्कि मौत का दरवाज़ा खोल दिया। सोमवार की सुबह, कोलंबिया की हवा में उड़ता ‘C-130 हरक्यूलिस’ कुछ ही मिनटों में मलबे में बदल गया… और 66 जवान हमेशा के लिए खामोश हो गए।
हादसे की पूरी कहानी
कोलंबिया के अमेजन क्षेत्र में हुआ यह हादसा सिर्फ एक एयर क्रैश नहीं, बल्कि सिस्टम की पुरानी सांसों का टूटना है। ‘Lockheed Martin C-130 Hercules’ विमान में 110 सैनिक सवार थे, जो पेरू सीमा के पास मिशन पर जा रहे थे।
लेकिन उड़ान के कुछ मिनट बाद ही तकनीकी खराबी ने जहाज को आसमान से खींचकर जमीन पर पटक दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, “आसमान में धुएं का काला पहाड़ उठ रहा था… जैसे जंगल खुद चीख रहा हो।”
50 से ज्यादा सैनिकों को जिंदा निकाल लिया गया, लेकिन 66 जवानों की मौत ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया।
ग्राउंड जीरो: मौत से 3 किलोमीटर दूर शहर
हादसे की जगह रिहायशी इलाके से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर थी। अगर विमान थोड़ा और आगे गिरता… तो यह सिर्फ सैन्य नहीं, नागरिक तबाही बन जाता।
Amazon का घना जंगल, बारिश और कीचड़… ये सब रेस्क्यू टीम के लिए दुश्मन बन गए हैं। हर मिनट की देरी, हर सांस की कीमत बढ़ा रही है।
‘उड़ते ताबूत’ बन चुके हैं पुराने विमान?
C-130 हरक्यूलिस… नाम सुनते ही ताकत का एहसास होता है। लेकिन हकीकत में ये कई देशों के लिए ‘उड़ते ताबूत’ बनते जा रहे हैं। 1960 के दशक का ये विमान आज भी उड़ रहा है, लेकिन सवाल ये है कि क्या तकनीक भी उतनी ही जिंदा है?
विशेषज्ञों का कहना है “पुराने इंजन, कमजोर सिस्टम और कठिन भूगोल… ये कॉम्बिनेशन हादसे को न्योता देता है।”
राष्ट्रपति का गुस्सा: सिस्टम पर सीधा हमला
इस हादसे के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने सीधे शब्दों में सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने साफ कहा, “अगर अधिकारी सेना के आधुनिकीकरण में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।”
ये बयान सिर्फ गुस्सा नहीं… एक राजनीतिक चेतावनी है।
रक्षा विशेषज्ञ की चेतावनी
डिफेंस एनालिस्ट अजीत उजजैनकर मानते हैं कि यह हादसा एक ‘Wake-up Call’ है।
“हर देश के पास हथियार हैं, लेकिन हर देश के पास अपडेटेड सिस्टम नहीं। पुराने विमानों को सिर्फ उड़ाना बहादुरी नहीं, लापरवाही भी हो सकता है। अगर अब भी आधुनिकीकरण नहीं हुआ, तो अगली खबर और भी दर्दनाक हो सकती है।”
बड़ा सवाल: जान की कीमत या बजट का हिसाब?
यह हादसा सिर्फ कोलंबिया का नहीं… पूरी दुनिया के लिए एक आईना है। जब सैनिक अपनी जान दांव पर लगाते हैं, तो क्या सरकारें सिर्फ बजट का एक्सेल शीट देखती हैं? या फिर कभी-कभी उन्हें ये याद दिलाना पड़ता है कि “देशभक्ति सिर्फ भाषण नहीं… सुरक्षा भी है।”
हादसा नहीं, चेतावनी है
Amazon का ये क्रैश एक दुर्घटना नहीं… एक संदेश है। पुरानी मशीनें, नई जिंदगियां… ये समीकरण ज्यादा दिन नहीं चलता। अब देखना ये है कि इस हादसे के बाद सिस्टम जागता है… या अगली उड़ान फिर किसी की आखिरी यात्रा बनती है।
PDA का ‘A’ अब ‘आधी आबादी’! अखिलेश का Women Strike ट्विस्ट
