Sukhu ने छीनी ‘मंत्री वाली VIP लाइफ’—अब कुर्सी रहेगी, रुतबा नहीं?

शकील सैफी
शकील सैफी

पहाड़ों की सियासत में अक्सर फैसले धीमे-धीमे चलते हैं… लेकिन इस बार हिमाचल से ऐसा फैसला आया है जिसने “VIP कल्चर” की नींव हिला दी।

सरकारी गाड़ियों की चाभी, लाल बत्ती की चमक और मंत्री जैसा रुतबा—सब एक झटके में गायब! यह सिर्फ एक प्रशासनिक आदेश नहीं, यह सत्ता के “सुख” पर लगा ब्रेक है।

‘VIP कटौती’ का बड़ा झटका: क्या बदला?

सीएम Sukhvinder Singh Sukhu ने एक ही फैसले में सभी कैबिनेट रैंक खत्म 20% वेतन-भत्ते स्थगित (30 सितंबर 2026 तक) यानि अब बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन-एडवाइजर्स को “मंत्री वाली लाइफ” नहीं मिलेगी। सरल भाषा में कुर्सी रहेगी, लेकिन उसकी “VIP चमक” गायब।

आदेश का असर: ‘पद रखो, सुविधाएं छोड़ो’

सरकार ने सभी विभागों को साफ निर्देश दे दिए हैं कैबिनेट रैंक तुरंत खत्म। सभी सुविधाएं वापस। संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी। यह आदेश ऐसा है जैसे किसी ने सत्ता के महल में “लाइट ऑफ” कर दी हो।

अब तक जो लोग सरकारी गाड़ी और प्रोटोकॉल के साथ चलते थे, उन्हें अचानक “आम सिस्टम” में आना होगा।

असली वजह: खाली खजाना या सियासी मास्टरस्ट्रोक?

सरकार का तर्क साफ है आर्थिक संकट, खर्चों में कटौती, प्रशासनिक सुधार। लेकिन सवाल उठ रहा है क्या यह सिर्फ बचत का कदम है, या जनता को दिखाने वाला “सख्त नेता” इमेज बिल्डिंग?

एक्सपर्ट व्यू: “यह संदेश है, सिर्फ फैसला नहीं”

राजनीतिक विशेषज्ञ रूबी अरुण कहती हैं, “यह कदम symbolic भी है और practical भी। इससे सरकार यह दिखाना चाहती है कि austerity सिर्फ जनता के लिए नहीं, सत्ता के लिए भी लागू होगी। लेकिन इसका long-term impact implementation पर निर्भर करेगा।”

मतलब फैसला बड़ा है, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी है।

किन नेताओं पर गिरी गाज?

इस फैसले का असर उन नेताओं पर भी पड़ा है जिन्हें पहले कैबिनेट रैंक मिला हुआ था—
 RS बाली
 सुनील कुमार बिट्टू
 नरेश चौहान
 केहर सिंह खाची
 गोकुल बुटेल

अब इनके पास पद तो रहेगा, लेकिन “मंत्री जैसा स्टेटस” नहीं।

जनता बनाम सत्ता: किसकी जीत?

यह फैसला जनता के बीच एक मजबूत मैसेज देता है सरकार खुद पर भी खर्च कम कर रही है। VIP कल्चर पर चोट की जा रही है। लेकिन सियासत में हर फैसला दो धार वाली तलवार होता है जनता इसे सुधार मानेगी नेता इसे “पावर कट” समझेंगे।

सियासत में ‘सादगी का शो’ या असली सुधार?

हिमाचल का यह फैसला एक नई बहस छेड़ता है क्या सियासत में सादगी सच में आ रही है, या यह सिर्फ “इमेज पॉलिटिक्स” का नया अध्याय है?

आज VIP कल्चर पर चोट हुई है, कल देखना होगा क्या यह बदलाव सिस्टम में टिकता है या फाइलों में ही दब जाता है।

5 राज्यों में वोटिंग की तारीखें तय, 17.4 CR, वोटर्स तय करेंगे सत्ता की किस्मत

Related posts

Leave a Comment