
ढाका की राजनीतिक फिज़ा अभी शपथ की स्याही से सूखी भी नहीं थी कि सेना मुख्यालय ने रणनीतिक शतरंज की बिसात बिछा दी। नई सरकार के सत्ता संभालते ही बांग्लादेश की सेना के शीर्ष स्तर पर बड़ा फेरबदल कर दिया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल एम मैनुर रहमान को नया चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। इससे पहले वे Army Training and Doctrine Command के प्रमुख थे। यह नियुक्ति महज़ प्रशासनिक बदलाव नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे नई सरकार की रणनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत समझा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इसे “सिस्टम रीसेट मोड” कहा जा रहा है।
India Connection: दिल्ली से ढाका की सीधी लाइन
इस फेरबदल का एक दिलचस्प एंगल भारत से भी जुड़ा है। भारत में बांग्लादेश उच्चायोग में तैनात ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद हाफिजुर रहमान को तत्काल ढाका बुलाया गया। उन्हें मेजर जनरल के पद पर प्रमोट कर एक पैदल सेना डिवीजन का GOC बनाया गया है। रणनीतिक पदों पर भरोसेमंद अधिकारियों की तैनाती को नई सैन्य सोच का हिस्सा माना जा रहा है।
साफ संकेत है कि नई सरकार defense structure को अपने विज़न के मुताबिक री-एलाइन कर रही है।
सत्ता परिवर्तन और नई रणनीति
दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आई सरकार ने 17 फरवरी को शपथ ली। इसके साथ ही 18 महीने के अंतरिम शासन का अध्याय समाप्त हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि नई सरकार अपने प्रशासनिक और सैन्य ढांचे को “loyalty + efficiency” मॉडल पर री-डिज़ाइन करना चाहती है।

दक्षिण एशिया में बदलती भू-राजनीतिक हवाओं के बीच यह फेरबदल केवल घरेलू कदम नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संदेश भी है।
India-Bangladesh Relations: बर्फ पिघलने के संकेत
राजनीतिक बदलावों के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी हलचल दिखी। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की। दोनों देशों ने संवाद को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। पिछले कुछ समय में रिश्तों में आई ठंडक के बाद अब नई दिल्ली सक्रिय मूड में दिख रही है।
मैसेज साफ है- पड़ोसी बदले नहीं जाते, समीकरण बदले जाते हैं।
South Asia Watching Closely
बांग्लादेश में सेना और सरकार दोनों स्तरों पर हुए ये बदलाव केवल आंतरिक प्रशासनिक कदम नहीं हैं। पूरे दक्षिण एशिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सत्ता व्यवस्था किस दिशा में जाती है। क्या यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करेगा या नई रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को जन्म देगा? आने वाले महीनों में तस्वीर और साफ होगी।
