
पंजाब के तरनतारन से आई यह खबर न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करती है। जिस लॉ कॉलेज में छात्र कानून की बारीकियां सीखते हैं, उसी क्लासरूम में खून बहा दिया गया।
बताया जा रहा है कि एक युवक अचानक क्लासरूम में घुसा और बिना किसी चेतावनी के लॉ छात्रा संदीप कौर पर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ पल के लिए पूरा कॉलेज सन्न रह गया।
वारदात के बाद आरोपी ने किया सुसाइड
छात्रा को गोली मारने के तुरंत बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी और मृतका दोनों ही उसी लॉ कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस एक्शन मोड में, कॉलेज सील
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की वजह क्या थी—प्रेम प्रसंग, मानसिक तनाव या कोई पुराना विवाद?

सवाल जो सिस्टम से पूछे जाने चाहिए
यह घटना सिर्फ एक Crime News नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है। सवाल ये है कि जब शिक्षण संस्थानों में भी हथियार पहुंच रहे हैं, तो छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
कांग्रेस का ‘डोर क्लोज़’, सिद्धू फैमिली का ‘पॉलिटिकल यू-टर्न’ मोड ऑन!
