
संसद का बजट सत्र सोमवार को चौथे दिन एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। लोकसभा और राज्यसभा — दोनों सदनों में कार्यवाही जारी है और अब चर्चा का केंद्र बन चुका है राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव।
सरल शब्दों में कहें तो, अब संसद में सिर्फ आंकड़े नहीं, आरोप–प्रत्यारोप भी बजट में जुड़ गए हैं।
Lok Sabha: धन्यवाद प्रस्ताव और 18 घंटे की बहस
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर 18 घंटे की चर्चा तय की गई है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पूरी तैयारी में हैं।
विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी, जोतिमणि अपनी बात रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी (बुधवार) शाम को बहस का जवाब देंगे।
Rahul Gandhi बोले… और हंगामा शुरू
जैसे ही राहुल गांधी ने अपनी स्पीच शुरू की, लोकसभा का तापमान अचानक बढ़ गया। उन्होंने Army Chief नरवणे के कथित नोट का हवाला देते हुए डोकलाम में चीनी टैंकों की मौजूदगी का जिक्र किया।
इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तुरंत खड़े हुए और सख्त लहजे में कहा, “अगर जानकारी सार्वजनिक है, तो स्रोत बताइए, नहीं तो सदन को गुमराह न करें।”

स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी से प्रमाणिक तरीके से बात रखने की अपील की। नतीजा- NDA vs Opposition जोरदार हंगामा। सदन कुछ देर के लिए अखाड़ा बन गया।
Rajya Sabha Update: कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा में दो घंटे चले प्रश्नकाल के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भाजपा सांसद सी. सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। मेधा विश्राम कुलकर्णी इसका समर्थन करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को बजट से जुड़े सवालों का जवाब देंगी।
Protest Mode ON: RJD & Kerala MPs
बजट सत्र के बीच विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गया है। RJD सांसदों ने बिहार से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। केरल के विपक्षी सांसदों ने बजट 2026 को “Kerala-Anti Budget” बताते हुए विरोध जताया।
बजट कम, बवाल ज्यादा
जब बजट सत्र चलता है, तो संसद में दो चीज़ें तय होती हैं नंबर सरकार के शोर विपक्ष का और जनता? वो Live Updates रिफ्रेश करती रहती है।
Budget Session अब सिर्फ Policy Debate नहीं, बल्कि Political Test Match बन चुका है और असली स्कोरकार्ड PM के जवाब के बाद खुलेगा।
Father, You Don’t Understand Review: जो Gap पर सीधा वार करती है
