
हर साल Republic Day से ठीक पहले देश जब Parade और Patriotic Songs की तैयारी में डूबा होता है, उसी वक्त Padma Awards उन लोगों को सामने लाते हैं, जो कैमरे से दूर रहकर देश की असली सेवा करते हैं।
Padma Awards 2026 की प्रारंभिक सूची सामने आ चुकी है और शाम तक इसकी Final List आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह वही परंपरा है जो 25 जनवरी की शाम को देश को बताती है — Hero वही नहीं होता जो TV पर दिखे, Hero वो भी होता है जो चुपचाप समाज को बदल दे।
Padma Awards 2026 Winners List: कौन-कौन हुए सम्मानित
प्रारंभिक सूची में जिन नामों ने जगह बनाई है, उनमें शामिल हैं — अंके गौडा, अरमिंडा फर्नांडीज, भगवानदास रायकवाड़, भिकल्या लाडक्या ढिंडा, बृजलाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेमबराम, चिरंजी लाल यादव, धर्मीक लाल चुनीलाल पंडया, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, सहित कई अन्य।
इसके अलावा नुरुद्दीन अहमद, पदमा गुरमेट, आर कृष्णन, रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्तपथी कलियप्पा गौंडर, सुनीता गोडबोले, संग्यूसांग ए पोंगेनेर, शफी शौक, सीमांचल पात्रो, थिरुवरूर बकथावाथस्लाम जैसे नाम भी सूची में शामिल हैं।
यह सूची एक बात साफ कहती है — Padma Awards अब सिर्फ महानगरों का खेल नहीं रहे।
अनसुने समाजसेवी, असाधारण योगदान
Padma Awards 2026 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार सम्मान उन लोगों को मिला है जो — दूरदराज़ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। Divyang, Women और Tribal Communities के लिए जीवन समर्पित कर चुके हैं। विलुप्त होती जनजातीय भाषाओं, पारंपरिक कला और मार्शल आर्ट्स को बचा रहे हैं। स्वच्छता, सतत विकास और आजीविका के क्षेत्र में Ground Level पर काम कर रहे हैं।
ये वो लोग हैं जिनकी ना PR Team है, ना Social Media Army — फिर भी इनका Impact हजारों जिंदगियों पर है।

Milk Bank से लेकर Hemophilia तक: सेवा की पूरी Spectrum
इस वर्ष Padma Awards में भारत का पहला Human Milk Bank स्थापित करने वाले विशेषज्ञ। Hemophilia जैसी स्थानीय स्वास्थ्य चुनौतियों पर काम करने वाले डॉक्टर। सीमावर्ती इलाकों में National Integration मजबूत करने वाले समाजसेवी। बुनकर परंपराओं और पारिस्थितिकी संरक्षण में लगे कर्मयोगी सभी को सम्मान मिला है।
जहाँ Trending Reel बनाने वाले Influencers वायरल होते हैं, वहीं Padma Awards 2026 उन लोगों को चुनता है जो Viral नहीं, Valuable हैं।
Padma Awards 2026: भारत की आत्मा का सम्मान
Padma Awards सिर्फ Medal नहीं हैं, ये उस भारत का आईना हैं जो गांवों, जंगलों, पहाड़ों और सीमाओं में सांस लेता है। ये सम्मान याद दिलाता है कि भारत माता की सेवा सिर्फ मंच से नहीं, मिट्टी से होती है।
शाम तक जब Final List जारी होगी, तब शायद देश को और भी ऐसे नाम मिलेंगे, जिनके बारे में हम पहली बार सुनेंगे — और यही Padma Awards की असली जीत है।
Karnataka Politics: राज्यपाल गहलोत ने संयुक्त सत्र संबोधन से किया इनकार
