
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 में नासिक से BJP के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 25 में BJP उम्मीदवार सुधाकर बडगुजर और साधना मतले ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोल दिया है।
चार सीटों वाले इस वार्ड में:
- BJP: 2 सीटें
- Shiv Sena (Shinde): 1 सीट (कविता नाइक)
- Shiv Sena (UBT): 1 सीट (मुरलीधर भाम्ब्रे)
यह नतीजा साफ करता है कि नासिक में मुकाबला सीधा नहीं, बंटा हुआ है।
Maharashtra Civic Polls: Numbers Tell the Story
राज्य की 29 नगर निगमों के शुरुआती रुझानों में BJP लगभग सभी जगह लीड बनाए हुए है। हालांकि, कुछ शहरों में मुकाबला अब भी टाइट है:
कांग्रेस की कड़ी चुनौती:
- सांगली
- कोल्हापुर
- वसई-विरार
- मालेगांव
BJP का मजबूत प्रदर्शन:

- पुणे
- पिंपरी-चिंचवाड़ (यहां दोनों NCP साथ लड़ीं, फिर भी BJP आगे)
जलगांव से चौंकाने वाला नतीजा
जलगांव में राजनीति ने नया मोड़ लिया, जहां जेल से चुनाव लड़ रहे शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार पियूष कोल्हे—पूर्व महापौर ललित कोल्हे के बेटे—ने जीत दर्ज की।
यह जीत दिखाती है कि स्थानीय राजनीति में sympathy + legacy अब भी बड़ा फैक्टर है।
Maharashtra Election Result 2026: Party-wise Trends (Till 12:19 PM)
- BJP – 688
- Congress – 166
- Shiv Sena (Shinde) – 200
- Shiv Sena (UBT) – 85
- NCP – 83
- NCP-SP – 10
- MNS – 9
- VBA – 8
- Others – 177
आंकड़े बता रहे हैं कि BJP urban Maharashtra में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
नासिक में BJP का खाता खुलना छोटा इवेंट नहीं, बड़ा संकेत है।
मायावती का 70वां जन्मदिन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट
