20 मीटर से कम विजिबिलिटी, AQI 437 के साथ राजधानी Delhi गैस चैंबर बनी

शकील सैफी
शकील सैफी

दिल्ली-NCR में आज एक बार फिर कोहरा और धुंध का डबल अटैक देखने को मिला। राजधानी दिल्ली और नोएडा दोनों शहरों ने Fog-Smog की मोटी चादर ओढ़ रखी है, जिससे ठंड और ठिठुरन दोनों बढ़ गई हैं।

हालत यह है कि विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे चली गई है। सड़क से लेकर आसमान तक सब कुछ धुंधला नजर आ रहा है। दिल्ली में आज मौसम का हाल पूछो तो जवाब मिलता है “दिखेगा नहीं, महसूस होगा।”

AQI 437: राजधानी बनी ‘Severe Pollution Zone’

आज दिल्ली का Air Quality Index (AQI) 437 दर्ज किया गया, जो कि बेहद गंभीर (Severe Category) प्रदूषण को दर्शाता है।

NCR के हालात:

  • दिल्ली औसत AQI: 347
  • नोएडा AQI: 482
  • ग्रेटर नोएडा AQI: 217

मतलब साफ है— हवा में ऑक्सीजन कम और चेतावनी ज्यादा है।

दिल्ली में कहां कितना AQI?

राजधानी के कई इलाके आज भी Red Zone में बने हुए हैं:

  • ओखला: 241
  • IGI एयरपोर्ट: 382
  • ITO चौक: 398
  • चांदनी चौक: 443
  • पटेल नगर: 228
  • हिंडन एयरपोर्ट: 384
  • लाजपत नगर: 337
  • करोलबाग: 275
  • अशोक नगर: 349
  • मुखर्जी नगर: 216
  • राजौरी गार्डन: 421
  • पहाड़गंज: 384

इन्हीं हालातों को देखते हुए No PUC, No Fuel Rule लागू है। और GRAP-4 के तहत सख्त पाबंदियां जारी हैं।

Air India Advisory: फ्लाइट से पहले अलर्ट रहें

घने कोहरे को देखते हुए एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए Travel Advisory जारी की है।

एयरलाइन ने कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स से उड़ानों पर असर पड़ सकता है। यात्री एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट पर चेक करें।

अचानक फ्लाइट कैंसिल या देरी होने पर ग्राउंड स्टाफ 24×7 सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा।

‘FogCare’ Initiative से मिलेगी Advance Info

एअर इंडिया की ‘FogCare’ पहल के तहत कोहरे से प्रभावित फ्लाइट्स की जानकारी। यात्रियों को SMS और कॉल के जरिए पहले ही दे दी जाएगी।  बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्लाइट बदली जा सकेगी। बिना पेनल्टी रिफंड का विकल्प भी मिलेगा।

साफ संदेश है— सफर मुश्किल है, लेकिन सपोर्ट चालू है।

आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD के मुताबिक 19 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन 23 दिसंबर तक धुंध और कोहरा बने रहने की संभावना है।

तापमान में गिरावट हो सकती है:

  • कल का अधिकतम तापमान: 24.7°C
  • न्यूनतम तापमान: 10.4°C

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। धुंध और गहरी होगी। और दिल्लीवाले फिर कहेंगे— “Winter is here… and so is pollution.”

SIR : 58 लाख नाम कटे, भवानीपुर से ममता को सबसे बड़ा झटका!

Related posts

Leave a Comment