
दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार ब्लास्ट को लेकर देश की राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार देर रात नई दिल्ली में एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में गृह मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि – “इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की जाए और उसे सख्त से सख्त सज़ा दी जाए। हमारी एजेंसियां इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही हैं।”
Amit Shah ने ट्वीट कर दी सख्त चेतावनी
बैठक खत्म होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा — “वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली कार ब्लास्ट की समीक्षा बैठक की। इस घटना के हर दोषी की तलाश की जा रही है। हमारी एजेंसियां सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी दोषी को छोड़ा न जाए।”
इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार इस धमाके को आतंकी साजिश के रूप में देख रही है, और दोषियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
NIA और Delhi Police को मिली जांच की जिम्मेदारी
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शुरुआती इनपुट जुटाने में लगी है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री ने एजेंसियों को “टाइम-बाउंड एक्शन प्लान” तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने स्पष्ट कहा — “कानून का डर दिखाने का वक्त नहीं, अब जवाब देने का वक्त है।”
PMO और NSA भी रख रहे हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।
ब्लास्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी प्रमुख जगहों — लाल किला, इंडिया गेट, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
Delhi Blast! PM की चेतावनी में Operation Sindoor 2.0 की झलक
