श्रावस्ती में बाबा का बुल्डोजर! तहसील के बगल 24 दुकानें ढहीं, देखें वीडियो

अजमल शाह
अजमल शाह

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में आज सुबह कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। भिनगा तहसील के पास बनी करीब दो दर्जन अवैध दुकानों और मकानों पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि अब अवैध कब्जेदारों की खैर नहीं।

प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक

बीती रात ही प्रशासन ने बता दिया था कि “20 तारीख की सुबह 6 बजे से बुल्डोजर कार्रवाई शुरू होगी।”

लोगों को आखिरी चेतावनी दी गई थी कि वे अपने कब्जे खुद खाली कर लें। इसके बावजूद कई लोग समय रहते हटे नहीं और आज सुबह बुल्डोजर की गड़गड़ाहट में उनके आशियाने जमींदोज कर दिए गए।

कौन-कौन था निशाने पर?

  • PWD विभाग ने पहले ही कई बार नोटिस देकर लीगल डॉक्यूमेंट मांगे थे।

  • जब दस्तावेज़ नहीं दिखाए गए, तो प्रशासन ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया।

  • जिन दुकानों और मकानों पर कब्जा था, वे सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण किए गए थे।

चाक-चौबंद सुरक्षा इंतज़ाम

ऐसी कार्रवाई में विरोध की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए मौके पर

  • भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई

  • SDM और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई

  • वीडियो रिकॉर्डिंग से पूरा दस्तावेजीकरण किया गया

सुबह जैसे ही बुल्डोजर चालू हुआ, पूरे इलाके में धूल का गुबार और मशीनों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। लोग अपने सामान समेटते दिखे, कईयों ने मौके पर रोष भी जताया लेकिन प्रशासन का रवैया स्पष्ट था —

“सरकारी ज़मीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

योगी का बड़ा कदम – गोरखपुर में तैयार हो रहा होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट

Related posts

Leave a Comment