CM योगी का जनता दरबार: “गरीब की जमीन कब्जा नहीं होने दूंगा!”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपनी ‘जनता दर्शन’ परंपरा को निभाया। इस दौरान करीब 200 लोगों से सीधे मुलाकात कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

 “गरीब की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं”

जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने शिकायत की कि दबंग ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस पर सीएम योगी ने प्रशासन और पुलिस को फटकारते हुए सख्त आदेश दिया कि:

“गरीब की जमीन तुरंत कब्जामुक्त कराओ। दबंगों को सबक सिखाओ।”

उन्होंने कहा कि कमजोरों को उजाड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इलाज के लिए सरकारी मदद का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • मरीजों के ट्रीटमेंट इस्टीमेट की प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए

  • संबंधित केस शासन को जल्द भेजे जाएं

  • किसी भी जरूरतमंद को इंतजार न करना पड़े

प्रशासन को पारदर्शिता से काम करने का निर्देश

सीएम योगी ने सभी अफसरों को दो टूक हिदायत दी कि:

  • राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

  • हर पीड़ित के साथ संवेदनशील और निष्पक्ष व्यवहार किया जाए

  • समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए

जनता दर्शन बना लोगों की उम्मीद की किरण

गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन अब महज़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीद और विश्वास बन चुका है। खुद मुख्यमंत्री का आम लोगों तक जाकर उनकी बात सुनना, उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन देना, उत्तर प्रदेश प्रशासनिक प्रणाली की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बन रहा है।

मुंबई में मूसलधार बारिश पर रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Related posts

Leave a Comment