आज की किस्मत: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा दिन?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries): प्रबंधन क्षमता से लाभ

आपके नेतृत्व और निर्णय क्षमता से आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद सुलझेगा। किसी पुराने मित्र से सहायता मिल सकती है।

लकी उपाय: तांबे के लोटे से भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
भाग्य: 88%

वृषभ राशि (Taurus): सुख-सुविधाओं पर खर्च

आज खर्च बढ़ेगा, खासकर लग्ज़री चीज़ों पर। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें।

लकी उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
भाग्य: 81%

मिथुन राशि (Gemini): दांपत्य में खुशियां

रिश्तों में मिठास और रोमांटिक समय मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रगति, लेकिन फिजूल खर्चों से बचें।

लकी उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य: 87%

कर्क राशि (Cancer): धनलाभ और संतोष

शिक्षा और करियर में प्रगति। परिवार का साथ और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

लकी उपाय: गाय को चना और गुड़ खिलाएं।
भाग्य: 86%

सिंह राशि (Leo): नए अवसर, संयम जरूरी

कमाई के नए रास्ते बनेंगे, लेकिन धैर्य से काम लें। कोई योजना बदलनी पड़ सकती है।

लकी उपाय: पीले चंदन का तिलक करें।
भाग्य: 84%

कन्या राशि (Virgo): गुस्से से नुकसान

मनमुटाव से बचें। खर्च ज्यादा होगा, लेकिन दोस्तों का साथ मिलेगा। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है।

लकी उपाय: शिवजी की उपासना करें।
भाग्य: 81%

तुला राशि (Libra): आय में वृद्धि

बॉस से तारीफ मिलेगी, सामाजिक जीवन में सकारात्मकता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

लकी उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
भाग्य: 87%

वृश्चिक राशि (Scorpio): सफलता और निवेश लाभ

बिजनेस और पुराने निवेश से बड़ा लाभ। कोर्ट कचहरी में विजय संभव। धर्म कार्यों में मन लगेगा।

लकी उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
भाग्य: 86%

धनु राशि (Sagittarius): यात्रा और पारिवारिक सहयोग

घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा हो सकती है।

लकी उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
भाग्य: 84%

मकर राशि (Capricorn): करियर में बदलाव का मौका

आज का दिन बदलाव के लिए अच्छा है। कोई नया अवसर मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें।

लकी उपाय: ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।
भाग्य: 87%

कुंभ राशि (Aquarius): लाभ और सतर्कता

बिजनेस में डील फाइनल हो सकती है। निजी जीवन में वाद-विवाद से बचें। प्रेम में अच्छा समय मिलेगा।

लकी उपाय: भगवान शिव को दूध से अभिषेक करें।
भाग्य: 86%

मीन राशि (Pisces): समृद्धि और शिक्षा में सफलता

पारिवारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन। छात्रों को सफलता मिलेगी। आनंददायक समय बितेगा।

लकी उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।
भाग्य: 85%

 

Related posts

Leave a Comment